Skip to main content

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~

१. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि) 

२. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग

३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक

४. दन्त~ ये जानते ही है

५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं  

६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ

७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ

८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ

अब क्रमश: ~

१. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं |

२. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण

३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण

४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण

५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण

६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण

७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण

८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण

इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~

कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस)

और

सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇*

नासिका\अनुस्वार वर्ण ~ अं , बनते हैं | (अं - में ऊपर की बिन्दु (अनुस्वार) बनने वाले पाँच हल् वर्ण (पंचम हल्) हैं~ *ङ्, ञ्, ण्, न्, म्*

तो       ४५.   +.     १
    उच्चारण स्थान से          अनुस्वार = ४६ (छियालीस)

    ऊपर के तो ४६ (छियालीस)
+ ४ संयुक्त (जिनके पहले अक्षर वर्ग वर्ण में है ) + २ उत्क्षिप्त (ट वर्ग में हैं ) = कुल हुए ५२ (बावन )

यह है हमारी वर्णमाला और इनके उच्चारण-स्थान सहित।
     🙏 जय जय 🙏🏻

Comments

  1. सर मै बचपन से ही र अक्षर का उच्चारण नही कर पाता हु।क्या करु कुछ उपाय बताये।र के जगह व कि उच्चारण होता है ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. कम से कम 21बार गायत्री मंत्र नित्य जपिए, और होम्योपैथिक दवा Stramonium -30 का दिन में तीन बार सेवन करिये|यदि कोई चोट चपेट नही लगी होगी, तो जल्दी ही ठीक हो जाएँगें|
      डॉ० राहुल शुक्ल साहिल 9264988860

      Delete
  2. Kya PA ka isthan kanth hai

    ReplyDelete
  3. अनुस्वार का उच्चारण स्थान बताइए please please it's urgent

    ReplyDelete
    Replies
    1. नासिका, क्षमा करें बन्धुवर देख नही पाया था!

      Delete
  4. Thanks meri problem solve ho gaya

    ReplyDelete
    Replies
    1. कौन सी परेशानी ठीक हुई, स्पष्ट बताइए

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...