Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2023

learn by Nature, lines written by Dr. Rahul Shukla Sahil

अंधेरा  कहता  है  कि  रोशनी   का  इंतजार करो, रोशनी कहती है कि अपने सपनों को साकार करो,  सवेरा  कहता है  कि  उठो  कर्म  में  लग  जाओ,  रात  कहती  है   कि  बस  सुकून  से  सो  जाओ| जल  कहता  है  कि स्वभाव  में  निर्मलता  लाओ,  धरा  कहती  है  कि साहस  और  धीर  अपनाओ| आकाश  कहता  है  कि  विचारों  में  फैलाव  हो,  हवा   कहती   है   कि   विचारों   में   बहाव  हो|  नियत  समय   पर   जैसे;   सूरज  उग   जाता  है,  जीवन  में संयम - नियम  सदा  हमें  सिखलाता है| जगमग  तारें और  चांदनी  सबके मन को भाती हैं,  शीतल  मधुर  हवाएं  भी;  मन  में  प्रीत  जगाती हैं| फूलों  की  खुशबू  सुन्दरता; सबके मन को भाती है,  दुख  कष्टों  में भी हर्षित  मन का सन्देश  सुनाती  है|             ©️ डॉ• राहुल शुक्ल साहिल

क्या लिखूं

 अहसास के बारे में क्या लिखूँ,  आभास के बारे में क्या लिखूँ, ,  जो सब - कुछ हो जिन्दगी में,  उस खाश के बारे में क्या लिखूँ | दिल  के   दोष   क्या  देखूँ,  मन   के   रोष क्या   देखूँ,  जब  आत्मा  ही   एक  हो,  तो  तन  के कोश क्या देखूँ | तेरा  साथ  ही  तो भाता है,  जन्म  - जन्म  का   नाता है,  प्यार में खुशियाँ है इसलिए,  प्यार इबादत भी कहलाता है| © डॉ• राहुल शुक्ल साहिल 27/04/2023 #happymarriageanniversary #drrahullshuklsahil #kantiprabhashukla #sheelushukla #14marriageanniversary

क्या लिखूं

अहसास के बारे में क्या लिखूँ,  आभास के बारे  में क्या लिखूँ, ,  जो  सब - कुछ हो  जिन्दगी में,  उस खाश के बारे में क्या लिखूँ | © डॉ राहुल शुक्ल साहिल  27 अप्रैल 2023 #drrahulshukla #ahsas