शब्द के प्रकार 4 /5

(4) परिभाषा के आधार पर शब्द के प्रकार

परिभाषा से शब्द की तीन स्थितियाँ बनती है ~

१. सामान्य या अपारिभाषिक शब्द

२. अर्ध-पारिभाषिक शब्द

३. पारिभाषिक शब्द

व्याख्या~
१. सामान्य या अपारिभाषिक शब्द ~ जिन शब्दों का अर्थ सहजता से प्राप्त हो या यूँ कहें कि बिना किसी विशेष उपक्रम के अर्थ निकल आता हो |
जैसे ~ घर, रोटी, तेल, सब्जी, कपड़ा, पानी, गाड़ी, समय, टीवी ...इत्यादि|

२. अर्ध-पारिभाषिक शब्द ~  जिन शब्दों का अर्थ कभी सहजता से तो कभी विशेष श्रम से प्राप्त हो या यूँ कहें जिन शब्दों का अर्थ कभी *सहज प्राप्त हो और कभी उन्हें समझाना पड़े |
सभी अनेकार्थी शब्द , इसके उदाहरण हैं |

जैसे ~ हरि, अंक, कक्षा, रज, गुरु.... इत्यादि |

३. पारिभाषिक शब्द ~ जिन शब्दों का अर्थ बताना ही पड़े या यूँ कहें कि जिन शब्दों का सही अर्थ निकालना जन-सामान्य  के लिये कठिन हों और अर्थ को स्पष्ट करने पर ही शब्द की समझ हो सके|

इसमें मानविकी व तकनीकी के सभी शब्दों को लिया जाता है | यानि कि भूगोल के, विज्ञान के, वाणिज्य के, प्रशासनिक शब्दावली...इत्यादि |

जैसे ~ शिक्षा, व्यापार, मुद्रा-स्फीति, संकरण, धर्म, संस्कार, ज्ञान...इत्यादि शब्द, जो अपने भीतर गहरा अर्थ रखते हैं |

(5) अर्थ के आधार पर शब्द के प्रकार

भाषा में  अर्थ के आधार पर शब्दों को नौ प्रकारों में बाँटा गया है:-

१. एकार्थी शब्द

२. अनेकार्थी शब्द

३. पर्यायवाची शब्द

४. विलोम शब्द

५. समोच्चारित भिन्नार्थ शब्द

६. वाक्यांशबोधक शब्द

७. सामानार्थ प्रतीत होने वाले भिन्नार्थ शब्द

८. समूहवाची शब्द

९. आभासी शब्द

      🙏🏻जय-जय 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार