Skip to main content

अपने हक की हुंकार भरो (सरस जी)

[20/08 9:41 PM]  शिक्षा मित्र साथियों!

है स्वाभिमान की हाहाकार|
बनो महाशक्ति की ललकार ||
विधान-सभा से संसद तक|
गूँजे शिक्षा मित्रों की हुंकार||

🇮🇳अपने हक की हुंकार भरो🇮🇳

अपने हक की ,हुंकार भरो|
कुछ करना है ,स्वीकार करो||

जो मिटा सके, हर भ्रष्टाचारी|
क्रान्ति खुद में, इक तैयार करो!

क्रान्ति खुद में, इक तैयार करो||
क्रान्ति खुद में, इक तैयार करो |||
अपने हक की -------------------
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

फिर बँटवारे में ,बाँट रहे हैं |
फिर हाथ हमारे ,काट रहे हैं ||

फिर हावी हउआ ,हुआ जा रहा|
मिलकर इसका ,संहार करो||

क्रान्ति खुद में, इक तैयार करो-3
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

हो न पाए, शिक्षा मित्रों का मर्दन|
करना ही होगा ,शक्ति-प्रदर्शन ||

है राजनीति- अंधी, गूँगी, बहरी|
अभी समय है, प्रतिकार करो||

क्रान्ति खुद में, इक तैयार करो-3
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

अभी मौन हैं, सब बोलेंगे|
तब बोलेंगे, जब हम बोलेंगे||

भारत माँ की,जय बोल साथियों!
उठा कलम-कटारी प्रहार करो||

क्रान्ति खुद में इक, तैयार करो-3
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

घोर तिमिर, इक दीप जलाएँ|
आशाओं में, नव-पंख उगाएँ||

उड़ान नयी है, नव-पंखों में|
आसमान पर, अधिकार करो||

क्रान्ति खुद में इक,तैयार करो|
क्रान्ति खुद में इक, तैयार करो||
क्रान्ति खुद में इक, तैयार करो|||
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
दिलीप कुमार पाठक "सरस"

   ♤♤♡♡ॐ卐♡♡♤♤
हुंकार सकल सुनना ही पड़ेगा|
सहयोग सफर गढ़ना ही पड़ेगा|
कदम मिलाकर  चलो मेरे साथियों,
गलत निर्णय को बदलना ही पड़ेगा|

© डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल
🐅🐅♨♨💢💢🐅🐅

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...