सावन

🙏🏻 सावन  🌹
सावन लगे मन भावन,
गीत मधुर चलो गायें,
रिमझिम रिमझिम बूँदें से,
तन मन चलो भिगायें।

रातें कितनी  हैं  छोटी,
बातों की सौगात बनायें,
सावन में दिल भी झूमे,
फिर फिर बरसात आये।

चलो आज मौसम की यादें,
पूरी  दुनिया  को सुनाये,
ऐसे ही खुशियों की हलचल,
हरदम हरपल झिलमिलाये।

लहकते बहकते मन में,
प्रेम के सुमन खिलायें,
मीत के संग  संग  झूमें,
सावन में सरगम बजायें,

✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार