शब्द के प्रकार (3) तीसरा उच्चारण के आधार पर

(3)  उच्चारण के आधार पर शब्द _"दो"_ प्रकार के हैं ~

१. अनुकरणात्मक

२. ध्वन्यात्मक

व्याख्या ~

१. अनुकरणात्मक ~ जिन शब्दों को सुनकर या देखकर हम अनुकरण कर लें या स्वयं नये शब्द बना लें, वे अनुकरणात्मक होंगे|

जैसे ~
जल= कल, फल, नल...
आम = दाम, नाम, काम...
सरल = गरल, तरल, खरल...

विद्यालयों में भाषा-ज्ञान इन्हीं शब्दों से दिया जाता रहा है और इन्हीं से दिया जाना है|

२. ध्वन्यात्मक शब्द ~ जिन शब्दों को हम सुनकर अनुभव करते हैं या समझ सकते हैं, परन्तु चाहकर भी अनुकरण नहीं कर सकते ; ध्वन्यात्मक हैं |
इनके लिये हमने  प्रतीक शब्द बना रखे हैं, जैसे ~

बिल्ली की आवाज़ ~ म्याऊँ 🐈

शेर की आवाज़ ~ दहाड़ 🐅

गदहे की आवाज़ ~रेंकना/ढेंचू 🐮

    🙏🏻 जय जय🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार