Skip to main content

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द

व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना|

यह दो प्रकार से होता है~

१. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण पता न हो)
२. तर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कोई कारण या नियम हो)

व्युत्पत्ति से शब्द के तीन (३) प्रकार हैं~👇

१. रूढ़़ शब्द
२. योगरूढ़ शब्द
३. यौगिक शब्द (संकर भी इसी का एक प्रकार है, जिसे इसी बिन्दु के साथ पढ़ेंगे)

1रूढ़ शब्द ~

ऐसे शब्द , जो किसी रुढ़ी या परंपरा से बने होते है | अर्थात् जिन शब्दों के बनने के पीछे कोई तर्क न हो और जिनके सार्थक खण्ड न हो सकें, रूढ शब्द कहलाते हैं |
जैसे~ पानी, दूध, किवाड़, स्कूल, प्रेम, ज़िला, मर्द, औरत, खाट, चिड़िया, नदी, दही, डण्डा, घोड़ा, हाथी, पानी, कलम, दवात
किताब, कोयल, चाचा, साहिल, बालक...इत्यादि|

2.  यौगिक  शब्द ~

परिभाषा ~ दो शब्दों के योग से बने ऐसे शब्द, जिनका अर्थ यथावत रहता है अर्थात् अर्थ बदलता नहीं है ; यौगिक कहलाते हैं |
          या
यौगिक शब्द =
दो शब्दों से बने वे नए ऐसे शब्द, जिनका अर्थ नहीं बदलता है अर्थात् जुड़ने से पहले वाला ही बना रहता है  यौगिक-शब्दहैं |

जैसे ~ स्नानघर, विद्यालय, यज्ञशाला, कक्षा-कक्ष, आरामगाह, वेदपाठ, राजमहल, सेनानायक, विषयाचार्य....इत्यादि |

☆☆ध्यान यह रहना चाहिए कि  इनके दोनों शब्दों में कोई भी शब्द विदेशज-शब्द नहीं होना चाहिए |

  3. योगरूढ़ शब्द ~

परिभाषा ~ दो भिन्न शब्दों से मिलकर बने ऐसे नए शब्द, जो नया अर्थ प्रकट करते हों अर्थात् जिनको जोड़ने से पहले अलग अर्थ हो (दोनों शब्दों का अलग-अलग अर्थ हो) और जोड़ देने पर कोई नया ही अर्थ प्रकट होता हो  योगरूढ़-शब्द कहलाते हैं |

पहचान ~ बहुब्रीहि समास के सभी उदाहरण  योगरूढ़-शब्द  होते हैं अर्थात्  देवी देवताओं के नाम, किसी की पहचान विशेष\ विशेषण ही " योगरुढ़-शब्द है |

जैसे ~ गजानन, नीलकंठ, चक्रधर....इत्यादि |

      🙏जय-जय🙏

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही है ५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं   ६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ ७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ ८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ अब क्रमश: ~ १. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं | २. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण ३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण ४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण ५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण ६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण ७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण ८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~ कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस) और सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇* नासिका\अनुस्वार वर्ण ~

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैसा खुले। उदाहरण  - *आ* ४. *अर्ध विवृत्त* - मुँह गोलाकार से कुछ कम खुले। उदाहरण - अ, ऐ,औ     🙏🏻 जय जय 🙏🏻 [20/03 23:13] अंजलि शीलू: *वर्ण माला कुल वर्ण = 52* *स्वर = 13* अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अब *व्यंजन = 37*         *मूल व्यंजन = 33* *(1) वर्गीय या स्पर्श वर्ण व्यंजन -*    क ख ग घ ङ    च छ ज झ ञ    ट ठ ड ढ ण    त थ द ध न    प फ ब भ म      *25* *(2) अन्तस्थ व्यंजन-*      य, र,  ल,  व  =  4 *(3) ऊष्म व्यंजन-*      श, ष, स, ह =  4   *(4) संयुक्त व्यंजन-*         क्ष, त्र, ज्ञ, श्र = 4 कुल व्यंजन  = 37    *(5) उक्षिप्त/ ताड़नजात-*         ड़,  ढ़         13 + 25+ 4 + 4 + 4 + 2 = 52 कुल [20/03 23:14] अंजलि शीलू: कल की कक्षा में जो पढ़ा - प्रश्न - भाषा क्या है? उत्तर -भाषा एक माध्यम है | प्रश्न -भाषा किसका

तत्सम शब्द

उत्पत्ति\ जन्म के आधार पर शब्द  चार  प्रकार के हैं ~ १. तत्सम २. तद्भव ३. देशज ४. विदेशज [1] तत्सम-शब्द परिभाषा ~ किसी भाषा की मूल भाषा के ऐसे शब्द जो उस भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम है | यानि कि  हिन्दी की मूल भाषा - संस्कृत तो संस्कृत के ऐसे शब्द जो उसी रूप में हिन्दी में (हिन्दी की परंपरा पर) प्रचलित हैं, तत्सम हुए | जैसे ~ पाग, कपोत, पीत, नव, पर्ण, कृष्ण... इत्यादि| 👇पहचान ~ (1) नियम ~ एक जिन शब्दों में किसी संयुक्त वर्ण (संयुक्ताक्षर) का प्रयोग हो, वह शब्द सामान्यत: तत्सम होता है | वर्णमाला में भले ही मानक रूप से ४ संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हैं, परन्तु और भी संयु्क्ताक्षर(संयुक्त वर्ण)बनते हैं ~ द्ध, द्व, ह्न, ह्म, त्त, क्त....इत्यादि | जैसे ~ कक्षा, त्रय, ज्ञात, विज्ञान, चिह्न, हृदय, अद्भुत, ह्रास, मुक्तक, त्रिशूल, क्षत्रिय, अक्षत, जावित्री, श्रुति, यज्ञ, श्रवण, इत्यादि | (2) नियम दो ~👇 जिन शब्दों में किसी अर्घाक्षर (आधा वर्ण, किन्तु एक जगह पर एक ही वर्ण हो आधा) का प्रयोग हो, वे शब्द सामान्यत: तत्सम होते हैं | जैसे ~ तत्सम, वत्स, ज्योत, न्याय, व्य