सरस्वती वन्दना (साहिल)

ॐ ☆ वन्दना  ☆ ॐ

माँ  सरस्वती  की,
वन्दना हम करते है,
ज्ञान  दें  विचार  दें,
जीवन  को  तार दें | 

शुभ्र  ज्योति  पुंज  दें,
मन को धवल कुञ्ज दें,
वीणावादिनी  माँ  की,
वन्दना  हम  करते हैं |

सत्य परम ज्ञान दें,
जीवन अभिमान दें,
वेदपाठिनी माँ  की,
वन्दना हम करते हैं |

माँ सरस्वती तार दें,
चिन्तन  विचार  दें,
ज्ञानदायिनी माँ की,
वन्दना हम करते हैं | 

©  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार