नाखून

🍁 नाखून 🍁
😃💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻💅🏻😃

खून नही नाखून में, फिर भी बढ़ता जाता है|
मालूम है कि धार है,फिर भी बढ़ाया जाता है|

पैदा हुए शिशु में भी होता है नाखून,
मर जाने के बाद भी बढ़ता है नाखून|

नश्वर इस संसार में मिट जाती है शरीर,
प्रकृति का वरदान है मरता नही नाखून|

जीव-जन्तु मानव सबसे बढ़कर है नाखून,
जीवन मरण से मुक्त हैं ईश्वर है नाखून|

प्रेम से प्रीतम को सहलाता है नाखून,
बुरे वक्त में आबरू बचाता है नाखून|

न जाने किस धातु का बनता है नाखून,
बढ़ता है,कटता है, फिर से बढ़ जाता है|

शारीरिक सेहत को दिखलाता है नाखून,
मचलती चमड़ी को खुजलाता है नाखून|

हाथों की  सुन्दरता का एक  अंग है नाखून,
लगा के पालिश रंग-बिरंगी जँचता है नाखून|

©डॉ० राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार