चूड़ी (साहिल)

🔘⭕  चूड़ी  ⭕🔘

चूड़ी की आवाज में ममता|
चूड़ी की आवाज में समता|

चूड़ी की आवाज है रजनी|
चूड़ी की आवाज है सजनी|

चूड़ी की आवाज में खन-खन|
चूड़ी की आवाज में तन-मन|

चूड़ी की आवाज है बहना|
चूड़ी की आवाज है गहना|

चूड़ी की आवाज है नारी|
चूड़ी की आवाज है जारी|

चूड़ी में ममता भी देखी|
हाथों में है सुन्दर लेखी|

रुन-झुन खन-खन करती चूड़ी|
धड़कन - तड़पन भरती चूड़ी|

प्रेम विरह की साथी चूड़ी|
नेह सब्र  की साथी चूड़ी|

दिल की धड़कन बतलाती है|
जीवन की राह दिखाती है|

चूड़ी टूटे तो  जीवन सूना|
भरे दुखों से मन को छूना|

हाथों की सुन्दरता चूड़ी|
नारी की  सुन्दरता चूड़ी| 

©डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार