Skip to main content

स्वर के भेद

हिन्दी वर्णमाला के कुल १३ (तेरह) स्वरों को ९ (नौ ) भागों में वर्गीकृत किया गया है~

१. संख्या के आधार पर

२. मात्राकाल के आधार पर

३. जाति के आधार पर

४. उत्पत्ति\बनावट के आधार पर

५. ओष्ठाकार के आधार पर

६. संधि के आधार पर

७. मुख स्थान\जिह्वा के आधार पर

८. अनुनासिकता के आधार पर

९. मुखाकृति के आधार पर

पहला संख्या के आधार पर स्वर के प्रकार

१. मानक\शुद्ध स्वर

२. प्रचलित स्वर\स्वर

३. प्रायोगिक स्वर

४. कुल स्वर\वर्णामाला में कुल स्वर

५. मूल स्वर (आगत\संस्कृत से आए)

६. मूल स्वर (हिन्दी में अंगीकृत)
    

व्याख्या~

१. मानक\शुद्ध स्वर~ जो स्वर परिभाषा के अनुसार सटीक हैं अर्थात जो वाकई में स्वर ही हैं।

ये १० (दस) हैं~

अ-आ,  इ-ई,   उ-ऊ,   ए-ऐ,   ओ-औ

(दो-दो के समूह से ही उच्चारण अन्तर निकलता है )

मानक स्वर १० (दस) हैं , अर्थात  ऋ, अं , अ:  , इन तीनों को छोड़कर शेष सभी ,

अब प्रश्न है कि ~ ऋ, अं , अ: - को शुद्ध या मानक क्यों नहीं माना गया ?
तो इसका कारण है , यह 👇

स्वर, निर्बाध उच्चारित होते हैं , ठीक है न ✅

और  ऋ, अं, अ: ~का उच्चारण 'सबाध' होता है, निर्बाध नहीं |

जो सबाध उच्चारित होते हैं, वे 'व्यंजन' कहलाते हैं |
व्यंजन की बनावट = 1 -हल् व्यजन\अक्षर\ध्वनि+ 1- स्वर

चूँकि  हिन्दी की पहली ही विशेषता है~ जैसा बोला जाए वैसा लिखा जाए,

और

इसके आधार पर  ऋ का हिन्दी में उच्चारण  रि  के रूप में होता है ~

यानि कि ~  र्    +   इ
                  |           |
           हल् व्यंजन. +  स्वर =व्यंजन हुआ कि नहीं 😊

(परन्तु *ृ* , मात्रा में प्रयुक्त होने से व हिन्दी में *ऋ* से अपना कोई शब्द न बनने से इसे स्वरों में ले लिया जाता है, पर मानक या शुद्ध स्वर तो नहीं ही माना जाता |)

अं ~
यानि कि ~  अ       +       ( *ं* )
                  |              अनुस्वार (जो कि हल् पंचम वर्ण होता है, तो व्यंजन हुआ)
      तो स्वर+हल् व्यंजन, होने से पूर्ण व्यंजन हुआ कि नहीं

इसी प्रकार ~ अ:

यानि कि ~   अ.      +.     :
                   |                |
               स्वर.          (विसर्ग का उच्चारण *ह्* , हल् व्यंजन)

तो यह भी, स्वर+हल् व्यंजन= पूर्ण व्यंजन हुआ कि नहीं

🙏 अत: ~ऋ, अं, अ:, मानक या शुद्ध स्वर नहीं है|

अं ~
यानि कि ~  अ       +       ( *ं* )
                  |              अनुस्वार (जो कि हल् पंचम वर्ण होता है, तो व्यंजन हुआ)
      तो स्वर+हल् व्यंजन, होने से पूर्ण व्यंजन हुआ कि नहीं

इसी प्रकार ~ अ:

यानि कि ~   अ.      +.     :
                   |                |
               स्वर.          (विसर्ग का उच्चारण *ह्* , हल् व्यंजन)

तो यह भी, स्वर+हल् व्यंजन= पूर्ण व्यंजन हुआ कि नहीं

🙏 अत: ~ऋ, अं, अ:, मानक या शुद्ध स्वर नहीं है|

*अब दूसरा~ प्रचलित स्वर~*

(जो स्वर संस्कृत से हिन्दी में चलते है या यूँ कहें कि हिन्दी में गिन लेते हैं |)

ये है~ ११ (ग्यारह)= १० (दस) मानक + ऋ (चलन में तो है ही)

*तीसरा~ प्रायोगिक स्वर*

(जिनका प्रयोग हिन्दी के अपने शब्द बनाने में होता है |)

ये हैं~ १० (दस) मानक + अं+अ:
   
🙏

पाँचवाँ~ मूल स्वर (संस्कृत)

ये हैं~ अ, इ, उ, ऋ (इन्हीं के पारस्परिक संयोग से अन्य स्वर बने हैं | यूँ कहें कि भाषा-सृष्टि की मूर्त ध्वनियाँ यही चार स्वर हैं |)

और

अंतिम छठवाँ~ मूल स्वर (हिन्दी)
ये हैं ~अ, इ, उ (ऋ हिन्दी का नहीं है, क्योंकि इससे हिन्दी का (तद्भव) शब्द बनता ही नही | परन्तु काव्य में इसे प्रयोग करते ही है |)

🙏 यह हुआ  पहला स्वर भेद  , पूर्ण 


जय-जय

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही है ५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं   ६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ ७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ ८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ अब क्रमश: ~ १. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं | २. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण ३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण ४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण ५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण ६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण ७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण ८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~ कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस) और सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇* नासिका\अनुस्वार वर्ण ~

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैसा खुले। उदाहरण  - *आ* ४. *अर्ध विवृत्त* - मुँह गोलाकार से कुछ कम खुले। उदाहरण - अ, ऐ,औ     🙏🏻 जय जय 🙏🏻 [20/03 23:13] अंजलि शीलू: *वर्ण माला कुल वर्ण = 52* *स्वर = 13* अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अब *व्यंजन = 37*         *मूल व्यंजन = 33* *(1) वर्गीय या स्पर्श वर्ण व्यंजन -*    क ख ग घ ङ    च छ ज झ ञ    ट ठ ड ढ ण    त थ द ध न    प फ ब भ म      *25* *(2) अन्तस्थ व्यंजन-*      य, र,  ल,  व  =  4 *(3) ऊष्म व्यंजन-*      श, ष, स, ह =  4   *(4) संयुक्त व्यंजन-*         क्ष, त्र, ज्ञ, श्र = 4 कुल व्यंजन  = 37    *(5) उक्षिप्त/ ताड़नजात-*         ड़,  ढ़         13 + 25+ 4 + 4 + 4 + 2 = 52 कुल [20/03 23:14] अंजलि शीलू: कल की कक्षा में जो पढ़ा - प्रश्न - भाषा क्या है? उत्तर -भाषा एक माध्यम है | प्रश्न -भाषा किसका

तत्सम शब्द

उत्पत्ति\ जन्म के आधार पर शब्द  चार  प्रकार के हैं ~ १. तत्सम २. तद्भव ३. देशज ४. विदेशज [1] तत्सम-शब्द परिभाषा ~ किसी भाषा की मूल भाषा के ऐसे शब्द जो उस भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम है | यानि कि  हिन्दी की मूल भाषा - संस्कृत तो संस्कृत के ऐसे शब्द जो उसी रूप में हिन्दी में (हिन्दी की परंपरा पर) प्रचलित हैं, तत्सम हुए | जैसे ~ पाग, कपोत, पीत, नव, पर्ण, कृष्ण... इत्यादि| 👇पहचान ~ (1) नियम ~ एक जिन शब्दों में किसी संयुक्त वर्ण (संयुक्ताक्षर) का प्रयोग हो, वह शब्द सामान्यत: तत्सम होता है | वर्णमाला में भले ही मानक रूप से ४ संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हैं, परन्तु और भी संयु्क्ताक्षर(संयुक्त वर्ण)बनते हैं ~ द्ध, द्व, ह्न, ह्म, त्त, क्त....इत्यादि | जैसे ~ कक्षा, त्रय, ज्ञात, विज्ञान, चिह्न, हृदय, अद्भुत, ह्रास, मुक्तक, त्रिशूल, क्षत्रिय, अक्षत, जावित्री, श्रुति, यज्ञ, श्रवण, इत्यादि | (2) नियम दो ~👇 जिन शब्दों में किसी अर्घाक्षर (आधा वर्ण, किन्तु एक जगह पर एक ही वर्ण हो आधा) का प्रयोग हो, वे शब्द सामान्यत: तत्सम होते हैं | जैसे ~ तत्सम, वत्स, ज्योत, न्याय, व्य