सीमा / सरहद

    सीमा🙏🏻🌹

देश का कर रहे, हम सदा गुणगान हैं,
आदमी की आदमी से, हो रही पहचान है,
किसानों से ही देश की, प्रगति है उत्थान है,
सीमा पर लड़ रहे, देश के जवान है।

देश की सीमा सुरक्षा, राष्ट्र हित शान है,
दुश्मनों से हमें बचाते, सैनिक वो महान है।
भाईचारा मातृभाषा, समाज का गुणगान है,
आचरण की मधुरता, मनुष्य का सम्मान है।

चरित्र कौशल व प्रखरता, जीवन में जहान है,
बढ़ रहे  व्यभिचार से, क्यों मनुज अनजान है,
मर रहें देश हित, सीमा  पर जवान है,
लड़ रहे आपस में देखो, कैसे वो इन्सान है। 

✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार