समय बड़ा बलवान

     समय बड़ा बलवान

सब कुछ खो कर मिल जाता है,
पर समय नही फिर आता है।

हर क्षण की कीमत समझो,
तन मन में सेहत भर लो।

कर्म सकल सफल कर लो,
हर कण में निष्ठा भर लो।

  समय बड़ा अनमोल है,
ऋषियों के अनुपम बोल हैं।

जो जग में हमने पाया है,
समय ने ही सिखाया है।

समय न  घटता बढ़ता है,
जीवन सतत ही चलता है।

बुरे और दुखद लम्हों का,
समय बीत ही जाता है।

अन्धकार को रोज मिटाने,
अरुण समय पर आता है।

दिन की थकान मिटाता है।
जब चाँद रात को आता है।

दुख के बादल लाता है,
समय बदल भी जाता है।

बलवान समय को कहते हैं,
सबके दिल में प्रभु रहते हैं।

मंजिल सफल बनाता है,
जो श्रम में समय लगाता है।

जब कठिनाई में तंग हाथ हो,
सच्चे साथी का साथ हो।

समय भयंकर महाकाल है,
हर प्राणी की कर्म चाल है।

रोटी धन की सतत प्यास है,
समय के आगे सभी दास है।

   डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार