होली

🌺💐🌺💐🌺💐🌺💐
             "होली"

रंगो का त्योहार भी मनाये, 
गुझिया मिठाई भी  खाये, 
रंग भरा हो सुखमय जीवन,
रंगो से तन मन जीवन सजाये। 

गुलाल के रंग से मन सज जायेगा।
प्यार मिले तो जीवन सज जायेगा।
हँसी ठिठोली होली और हमजोली। 
होली में यारों का  तन रंग जायेगा। 

नशा आज रंग का चढ़ रहा है।
मजा तेरे संग का आ रहा है।
आज मनाओ रंगो  की होली।
होली का फुहार जमके चढ़ रहा है। 

रंग  में  सब रंग गये,
रंग के संग संग भये,
रंगो का त्योहार होली,
भंग मलंग मृदंग भये।
   

डाॅ• राहुल  शुक्ल साहिल की ओर से आप सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाये।

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार