Skip to main content

बाल गोविन्दा की आरती (विश्वेश्वर शास्त्री जी)

आरती बाल गोबिंदा की,
              यशोदा आनंद कंदा की |
चलन कर घुटुवन की प्यारी,
          सुशोभित प्यारी किलकारी |
करत लीला लीला धारी ,
     लगी तन धूल,  अलक रही झूल,
                सुघर  सुख  मूल,
छाई छवि है मुख चंदा की,
                  यशोदा आँनंद कंदा की ||१||
शीस पे मोर पंख सोहें,
         बनी बेनी मन मोहें ,
                 बडे नैना बाँकी भौंहें ,
झीन पट पीत, हाथ नवनीत,
              बढत लख प्रीति,
जयति जय बाल मुकुंदा की,
                यशोदा अानंदकंदा की ||२||
गरे मैं सोहे बनमाला,
                      आरती करतीं बृजबाला,
कृपाकर प्यारे नंदलाला,
        देहु वरदान, भक्ति को दान,
                 करो कल्यान,
विनय "विश्वेश्वर" वृन्दा की,
                   यशोदा आनंद कंदा की ||३||
३०-०९-१७
                     विश्वेश्वर शास्त्री "विशेष"

[10/18, 10:44 PM] डाॅ• राहुल शुक्ल: अति उत्तम सर्वश्रेष्ठ आरती
बाल गोविंदा की
आ• विश्वेश्वर शास्त्री जी आपके भाव व शब्द संयोजन सर्वोत्तम है|
दो पंक्तियाँ आपके सम्मान में,

विश्वेश्वर जी रच दिए, बाल रूप का सार|
गोविंदा की आरती, काटै  जीवन भार||
जपो सब मिल कर आओ ; प्रभु की आरती गाओ|

   🌹  साहिल

[10/18, 10:45 PM]
यूँ स्नेह सिंचन से,
      हुयी इस उर में हरयाली |
खिलीं मुरझाई कलिका फिर,
    सुवासित नेह की डाली |
हुआ कृतकृत्य पा करके,
     सु पावन प्यार शुक्लाजी,
नमन है आप को मेरा,
    बहुत आभार संग ताली !!

      विश्वेश्वर शास्त्री

👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🍇🍇🍇🍇🍇🍇🍇

Comments

  1. आदरणीय विश्वेश्वर शास्त्री जी द्वारा रचित श्री कृष्ण के बाल रूप गोविन्दा की आरती अति उत्तम मनभावन अद्भुत लयात्मक एवं गेय है| आप सभी गाकर जरूर आनन्द लें|
    डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...