Skip to main content

गाँधी जी की सीख

🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺

गाँधी जी की सीख

सदा नेह  बरसाने वाले|
सत्य राह पर चलने वाले|

अंहिसा का पाठ सिखाते|
जन-जन के मन को हर्षाते|

समय की कीमत को पहचानो|
अपनी क्षमता खुद से जानो|

तन पर देशी कपड़ा रखना|
प्रेम भाव का अमृत चखना|

अपनी रोटी स्वयं बनाना|
नही किसी को दास बनाना|

गोरे काले सब है भाई|
अन्नपूर्णा धरती माई|

सत्याग्रह का दीप जलाओ|
बाती से बाती को मिलाओ|

अनीति को जड़ से मिटाओ|
भय आलस को दूर हटाओ|

गुलामी स्वीकार न करना|
अंधकार से कभी न डरना|

अपनी प्रतिभा प्रखर बनाओ|
श्री राम का गीत सुनाओ|

शिक्षित बनकर शिक्षित करना|
मानुष बनकर हमें है मरना|

सबको सम्मति दे भगवान|
नारी  को  देना सम्मान|

सत्य राह पर सदा जो चलते|
साथी उनको  बेहतर मिलते|

पीर पराई  जानै जो|
सेवा व उपकार करै जो|
मानुष जीवन पार करै जो|
इक  ईश्वर सब जानै जो|

साहिल के शब्दों में महात्मा गाँधी की बातें

2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती की आप सभी को बधाई एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती की विशेष शुभकामनाये

© डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...