2 अक्टूबर 2017 गाँधी जयन्ती

🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺

    गाँधी जी की सीख

सदा नेह  बरसाने वाले |
सत्य राह पर चलने वाले |

अंहिसा का पाठ सिखाते |
जन-जन के मन को हर्षाते|

समय की कीमत को पहचानो|
अपनी क्षमता खुद से जानो|

तन पर देशी कपड़ा रखना|
प्रेम भाव का अमृत चखना|

अपनी  रोटी स्वयं बनाना|
नही किसी को दास बनाना| 

गोरे काले सब है भाई|
अन्नपूर्णा धरती माई|

सत्याग्रह का दीप जलाओ|
बाती से बाती को मिलाओ|

अनीति को जड़ से मिटाओ|
भय आलस को दूर हटाओ|

गुलामी स्वीकार न करना|
अंधकार से कभी न डरना| 

अपनी प्रतिभा प्रखर बनाओ|
श्री राम का गीत सुनाओ| 

शिक्षित बनकर शिक्षित करना|
मानुष बनकर  हमें है मरना|  

सबको सम्मति दे भगवान|
नारी  को  देना  सम्मान| 

सत्य राह पर सदा जो चलते|
साथी उनको  बेहतर मिलते|  

पीर  पराई  जानै जो|
सेवा व उपकार करै जो|
मानुष जीवन पार करै जो|
इक  ईश्वर  सब जानै जो|   

साहिल के शब्दों में महात्मा गाँधी की बातें

2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती की आप सभी को बधाई एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती की विशेष शुभकामनाये 

© डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार