दहेज

  दहेज

बेटा बेटी एक समझकर
उनको खूब पढ़ाओ जी
इस दहेज के दानव को
मिलकर दूर भगाओ जी|

प्रेम भाव से सेवा करना,
बेटी को सिखलाओ जी,
सच्ची शिक्षा से बेटों को,
आगे खूब  बढ़ाओ जी |

बिन दहेज के शादी हो,
बेटों को  बतलाओ जी,
युवा शक्ति ही बदलेगी,
परिवर्तन दिखलाओ जी|

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष शुभकामनाओं सहित
🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂🍂

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार