वीना (साहिल)

🌸🌻 वीना 🌻🌸

मधुर वचन की धार है वीना,
जीवन की  रसधार है  वीना,
तारों सी हो  चमक चाँदनी,
मुद गीतों का सार है वीना |

सरस रागिनी प्यार है वीना,
लहर प्रीत की नार है वीना,
वीना  के  तारों  से  झंकृत,
अतुल दिव्य अवतार है वीना |

मनभावन सा गीत है वीना,
नारी शक्ति संगीत  है वीना,
नारी तो है जग  की जननी,
चहुँ ओर स्वीकार है वीना |

सरल साधना सुखमय वीना,
अभिपूरित हो मधुरिम वीना,
ममता अरु वात्सल्य विनय,
सहकारित सम्मान है वीना |

समता का विचार है  वीना,
सरगम की झंकार है वीना,
वीना  से  गुंजित अन्तर्मन,
प्यार भरा  संसार है वीना |

© डॉ० राहुल शुक्ल  'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार