चंचल मन (लोकगीत) दिलीप कुमार पाठक सरस जी

चंचल मन

लोकगीत

हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार|~2
अब तू नाहीं कर इन्कार||
हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार|~2  

साहिल दूर खड़ो मुस्कावत|
चंचल उर्मि देख ललचावत||
फैलो केतो है विस्तार|
मेरी नैया है मझधार ||
हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार|~2

कहीं किसी ने नाम पुकारा|
आस पास ही है वह तारा||
मन में श्रद्धा जगी अपार|
होता तुझसे ही उजियार||
हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार|~2  

सरस-सरल-सी प्रीत हमारी|
फूली सुकुमारी फुलवारी||
आ जा गन्धिल हुई बयार|
अब तो डाल गले में हार||
हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार||~2

खेल खिलौने चंचल मन के|
सुख दुख तो साथी जीवन के||
मेरा तू ही तो संसार|
जीवन जीना है दिन चार||
हमकौ दइ दे थोड़ो प्यार||~2

©दिलीप कुमार पाठक सरस

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार