🌹 परिचय 🌹
जन से जन का हो परिचय,
जीवन पथ पर सदा विजय|
मन से मन का हो परिचय,
प्रभु का प्रतिपल करूँ विनय|
मधुर भावना जग जाए,
नेह का अमृत मिल जाए|
सरस साधना ममता है,
सुखद कामना समता है|
सफल प्यार के परिचय से,
जीवन जाना परिणय से|
दिल में जब से तुम आयी,
हर ऋतु में बरखा छायी|
हिय की प्यास बुझाने को,
सावन का गीत सुनाने को|
परिचय साज सिखाता है,
प्रियतम साथ सुहाता है|
© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'
Comments
Post a Comment