मेरे मन का चैन

        मेरे मन को चैन

सभी कष्ट कट जाए तो मेरे मन को चैन मिले|
सदाचार आ जाए तो मेरे मन को चैन मिले|
नारी का सम्मान करो शुद्ध आचरण हो ऐसा,
अनाचार मिट जाए तो मेरे मन को चैन मिले|

असली आजादी आए तो मेरे मन को चैन मिले|
शहीदों को मान मिले तो मेरे मन को चैन मिले|
दहशत और भय में जीना अब दुस्वार हुआ|
आतंकी की घटे फौज तो मेरे मन को चैन मिले|

मधुर प्रीत की बात से मेरे मन को चैन मिले|
मिलन भरी सौगातों से मेरे मन को चैन मिले|
जिसको चाहूँ ख्वाबों में उसको ही मैं पाऊँ,
मोहब्बत की बरसातों से मेरे मन को चैन मिले|

© डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार