परिचय ('साहिल')


   🌹  परिचय  🌹

जन से जन का हो परिचय,
जीवन पथ पर सदा विजय|
मन  से मन  का हो परिचय,
प्रभु का प्रतिपल करूँ विनय|

मधुर  भावना  जग  जाए,
नेह का अमृत मिल जाए|
सरस  साधना  ममता  है,
सुखद कामना  समता है|

सफल प्यार के परिचय से,
जीवन  जाना  परिणय से|
दिल में जब से तुम आयी,
हर  ऋतु में बरखा छायी|

हिय की  प्यास बुझाने को,
सावन का गीत सुनाने को|
परिचय साज सिखाता है,
प्रियतम  साथ सुहाता है|

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝💝

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार