Skip to main content

अक्षर अक्षर घनाक्षरी (डाॅ• राहुल)

(1)डमरू घनाक्षरी

चल अब झटपट ,मटकत भटकत,
तन मन तड़पत,सजन सनम गम।    

जन भल कर हल,मचलत पल पल,
टहलत दल बल,हरण दमन तम।  

महक चहक गल,सकल बहल चल,
अब हर अटकल,शरण वरण मम।

नयन शयन भज,सकल नमन तज,
गरल पहल बज,वचन सहन दम

(2)मनहरण घनाक्षरी

मन में विचार भरो, सपने साकार करो, चाहत है हृदय में, प्रेम भी जगाइऐ।
     
तन से सुकर्म करो, एकता के भाव भरो, प्रभु के आदर्शो का, गुण गान गाइऐ।

कोध्र मोह लोभ हरो,चरित्र से ओज भरो, स्वार्थ मद त्याग कर,नेह भी बनाइऐ।

राष्ट्र की रक्षा करों, सत्य पथ पर चलो, जनहित का सकल,धर्म अपनाइऐ।

(3)मनहरण

देश द्रोही को उखाड़, अनाचार को सुधार,
देशहित सदाचार,मान देना चाहिए।

जन्म भूमि जननी का,गुरु ज्ञान करनी का,
भाव प्रेम कथनी का,ज्ञान देना चाहिए।

धोखेबाज नेताओ के, धनपशु मानवों के,
देशद्रोहियों के हर,प्रान लेना चाहिए।

घुसपैठ घूसखोरी, पूँजीपति व्यभिचारी,
बेईमानी पर जरा,ध्यान देना चाहिए।

  (4) डमरू

चल अब झटपट,लटक अटक मत,
चटक मटक कर,धर पग जम जम।

भटकत जन दल,तमस करत हल,
सकल शरण भज, हरण जगत तम।

मचलत मन बल,टहलत वन  वन,
सकल शरण सत,शरण नमन हम।

यजन पहल कर,चमक महक भर,
सरल वचन वद, बहत भजन मम।

   (5)कृपाण घनाक्षरी

मन की नवल नीति,प्रेम की प्रबल प्रीति,
तन की तरुण ताल,जीवन बने कमाल।

भक्ति भरे भाव संग,मधुर  राग  के  रंग,
जीत लेगें सब जंग,जग रीत का धमाल।।

मीत की सकल प्रीत,सत्य की अटल जीत,
ज्ञान गंगा है विशाल,मिटा दो सारे मलाल।

मिलन की बरसात,सुंदर  सुखद  रात,
नयना सोहत भाल,मोहक अधर लाल।।

(6)हरिहरण घनाक्षरी

निज दोष  हर  कर, क्रोध लोभ जर कर,
जीवन  सँवर  कर, भक्ति भाव भर कर।
  
ज्ञान ध्यान गढ़ कर,भक्ति  पथ बढ़  कर,
सुर  ताल  मढ़ कर,  धर्म वेद पढ़ कर।
  
नेह भाव मान कर, जन अभिमान कर,
तन मन  दान  कर, गुरु  पहचान कर।

प्रेम पथ काम कर,जग हित नाम कर,
कर्म अविराम कर,सनातन धाम कर।

   (7)जलहरण

जय जय श्री गणेश, जय हो प्रथम देव,
वंदन अभिनन्दन,जय मंगल दायक।

उमा महादेव सुत,बल बुद्धि विद्या देव,
जीवन कष्ट हरते, जय जय विनायक।

गजानन  गणपति ,तिलक भाल सोहत
सुंदर मन मोहत, शंकर सुत लायक।

गणेश  शक्ति  नमन,सदा विघ्न विनाशक,
मोदक भोग चढ़त,सिद्धि देव नायक।

(8)मनहरण घनाक्षरी

माँ गायत्री की महिमा,सदा हमें  हर्षाती  है,
हर के सारे कष्टों को, रूठे  को  मनाती हैं।

आदि शक्ति का पूजन, वेदमाता  का  वंदन,
वात्सल्य प्रेम  देकर,माता अपनाती है।

गायत्री मंत्र जपिये,जनहित ही तपिये,
दोष पाप काटकर,मनुज बनाती है।

कर्म धर्म साधकर,प्रेम पथ साजकर,
साधना सन्मार्ग खुशी  ,सब सुख लाती है।

  (9)मनहरण

राष्ट्र हित जागरण,सुरक्षित आवरण,
लुभावने वादे नहीं,समाधान चाहिए।

नेताओं में देशप्रेम,सद्विचार सद्भावना,
मजबूत  इरादों से,भक्ति दान चाहिए।

निज स्वार्थ छोड़कर ,समाज हित के लिए,
समर्पित भावना से,राष्ट्र शान चाहिए। 

सोई आत्मा हिलाकर,मन  चित जगाकर,
करें अंत अनाचार,हमें  ज्ञान चाहिए। 

(10)मनहरण 

सूरत खूब सोहत,मधुर मस्त मूरत,
मन मोर मचलत,मंगल बहार है।

नयना हिरणी सम,काजल जियरा मम,
ओंठ कमल पाखुरी,हृदय में भार है।

गर्दन सम गागरी, हँसी लगत नागरी,
कमरिया लचकत, चढ़त खुमार है।

तन  मन  तड़पत,धक धक धड़कत,
मिलन को तरसत,तेरा  इंतजार  है। 

  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

11)
मनहरण घनाक्षरी छंद (कवित्त)

मद मस्त पुरवाई, तरुण सी अँगड़ाई,
मिलन मिलत मोर, दिल को लुभात है।

घुमड़ रहें बादर, जैसे ढ़की चादर
कड़कत बिजुरिया, मन घबरात है।

बूँद मोती रिमझिम,भीगें मेरा तन मन,
सावन की बारिश में, मनवा लजात है।

भीनी भीनी सी महक,भाव भरी हो ललक,
सनम के आगोश में, मिलन सुहात है।

✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही है ५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं   ६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ ७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ ८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ अब क्रमश: ~ १. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं | २. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण ३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण ४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण ५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण ६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण ७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण ८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~ कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस) और सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇* नासिका\अनुस्वार वर्ण ~

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैसा खुले। उदाहरण  - *आ* ४. *अर्ध विवृत्त* - मुँह गोलाकार से कुछ कम खुले। उदाहरण - अ, ऐ,औ     🙏🏻 जय जय 🙏🏻 [20/03 23:13] अंजलि शीलू: *वर्ण माला कुल वर्ण = 52* *स्वर = 13* अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अब *व्यंजन = 37*         *मूल व्यंजन = 33* *(1) वर्गीय या स्पर्श वर्ण व्यंजन -*    क ख ग घ ङ    च छ ज झ ञ    ट ठ ड ढ ण    त थ द ध न    प फ ब भ म      *25* *(2) अन्तस्थ व्यंजन-*      य, र,  ल,  व  =  4 *(3) ऊष्म व्यंजन-*      श, ष, स, ह =  4   *(4) संयुक्त व्यंजन-*         क्ष, त्र, ज्ञ, श्र = 4 कुल व्यंजन  = 37    *(5) उक्षिप्त/ ताड़नजात-*         ड़,  ढ़         13 + 25+ 4 + 4 + 4 + 2 = 52 कुल [20/03 23:14] अंजलि शीलू: कल की कक्षा में जो पढ़ा - प्रश्न - भाषा क्या है? उत्तर -भाषा एक माध्यम है | प्रश्न -भाषा किसका

तत्सम शब्द

उत्पत्ति\ जन्म के आधार पर शब्द  चार  प्रकार के हैं ~ १. तत्सम २. तद्भव ३. देशज ४. विदेशज [1] तत्सम-शब्द परिभाषा ~ किसी भाषा की मूल भाषा के ऐसे शब्द जो उस भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम है | यानि कि  हिन्दी की मूल भाषा - संस्कृत तो संस्कृत के ऐसे शब्द जो उसी रूप में हिन्दी में (हिन्दी की परंपरा पर) प्रचलित हैं, तत्सम हुए | जैसे ~ पाग, कपोत, पीत, नव, पर्ण, कृष्ण... इत्यादि| 👇पहचान ~ (1) नियम ~ एक जिन शब्दों में किसी संयुक्त वर्ण (संयुक्ताक्षर) का प्रयोग हो, वह शब्द सामान्यत: तत्सम होता है | वर्णमाला में भले ही मानक रूप से ४ संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हैं, परन्तु और भी संयु्क्ताक्षर(संयुक्त वर्ण)बनते हैं ~ द्ध, द्व, ह्न, ह्म, त्त, क्त....इत्यादि | जैसे ~ कक्षा, त्रय, ज्ञात, विज्ञान, चिह्न, हृदय, अद्भुत, ह्रास, मुक्तक, त्रिशूल, क्षत्रिय, अक्षत, जावित्री, श्रुति, यज्ञ, श्रवण, इत्यादि | (2) नियम दो ~👇 जिन शब्दों में किसी अर्घाक्षर (आधा वर्ण, किन्तु एक जगह पर एक ही वर्ण हो आधा) का प्रयोग हो, वे शब्द सामान्यत: तत्सम होते हैं | जैसे ~ तत्सम, वत्स, ज्योत, न्याय, व्य