Skip to main content

चित्रपदा छन्द (माँ)/ राम

♢ चित्रपदा छंद♢

विधान~
[ भगण भगण गुरु गुरु ]
(211    211   2   2)
8वर्ण,4 चरण,
दो-दो चरण समतुकांत]

           माँ 

मात बड़ी अनुरागी।
जीवन सार सुरागी।।
कष्ट सभी कट जाते।
नेह दया हम पाते।।

रोग बला सब जाये।
माँ  वरदान सुहाये।।
आँचल लागत प्यारा।
माँ ममता हि सहारा।।

मोहत  पालत  माता।
जीवन भाग विधाता।।
मानत पूजत दाता।
वंदन फूल सुहाता।

  ✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

विधा- ◆चित्रपदा छंद◆

विधान~
[ भगण भगण गुरु गुरु ]
(211    211   2   2)
8वर्ण,4 चरण,
दो-दो चरण समतुकांत]

          राम

राम लला वनवासी।
नाम हरी घट वासी।।
भाव दया मन आवै।
मोह मया जन जावै।।

भावत शील प्रकाशा।
कारज कर्म विकासा।।
तेजस हो  तन कामा।
ओजस है प्रभु नामा।।

✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...