Skip to main content

माँ

   ☆♡ माँ को समर्पित ♡☆

लड़खड़ाते कदमों को
वात्सल्य का सहारा
जैसे कोई चिकित्सक
सब कष्टों से उबारे 
पोषण हो रक्षित
सेहत सुरक्षित 
रिश्तों सम्बन्धों को
निभाना दुख के सागर 
पर पुल बना देना  
इन्जीनियर की भाँति
जोड़ना बनाना सिखाना
सच्ची प्रेरणा अथक
परिश्रम समझ आया
मन का विज्ञान
विषय अध्ययन का
जिन्दगी का निर्णय
पल भर में ममतामयी
हृदय में असीमित प्यार
मिल गया हमको सारा संसार
धरती का स्वर्ग जीवन उत्कर्ष
माँ का प्यार जीवन का
सबसे सुखद अहसास
माँ को समर्पित हर पल
हर श्वास उन्नति और
सफलता मिलें बार बार
पहुँचे मंजिल पर
छूँ लें आसमान मिलें
हर पल माँ का प्यार
मिलें माँ का प्यार
जीवन का सार 
गंगा की धार सा
अमृतमय प्यार
ममतामयी आधार
सागर को भी कर जाये पार
साहिल की तमन्ना
हो माता का हाथ
जीवन भर रहे साथ
माँ को समर्पित मेरे ये उद्गार

     धन्यवाद
✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...