Skip to main content

साहित्यमेध (डाॅ• राहुल शुक्ल) समीक्षा

🙏🏻💐जय माँ शारदे💐🙏🏻

प्रथम पाली की समीक्षा

समीक्षक - तेज राम नायक नेक

विषय - साहित्यमेध(आ0 डॉ0 राहुल शुक्ल साहिल जी)

सर्वप्रथम आ0 साहिल दादा को साहित्यमेध के लिये हार्दिक बधाई....
💐💐💐💐💐💐

     दादा मैंने आपकी सभी रचना पढ़ी सब एक से बढ़कर एक हैं, आपकी लेखनी को नमन, आपकी लेखनी अनवरत यूँ ही चलती रहे।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
     प्रस्तुत है प्रथम पाली की समीक्षा -
रचना क्र0 - 01
रचनाकार - आ0 छाया सक्सेना प्रभु जी

    डाॅ. राहुल शुक्ल 'साहिल' जी द्वारा रचित साहित्यमेध की सभी रचनाएँ समाज में चेतना फैलाने का कार्य बख़ूबी कर रही हैं, आप सकारात्मक विचारों से ओत- प्रोत रचनाएँ ही हमेशा लिखते हैं   "समर्पण " शीर्षक से लिखी आपकी यह रचना भाव व शिल्प दोनों ही दृष्टि से लाजवाब है ।

कविता की हर एक पंक्ति अपना संदेश दे रही है, समर्पण भाव की कमी ही हर मुद्दे की जड़ है, जिस दिन जनमानस में यह भाव जागृत हो जायेगा ,यह धरा पुनः सोने की  चिड़िया बन जायेगी ।

आपके उज्जवल साहित्यिक भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ ।

छाया सक्सेना ' प्रभु '

समीक्षात्क टिप्पणी -

आ0 छाया दी ने हमेशा की भाँति सुन्दर और सारगर्भित रूप से आ0 साहिल जी की रचनाओं को पढ़कर समीक्षा प्रस्तुत किया।
   निश्चित तौर पर आ0 साहिल जी की रचनाएँ समाज व देश हित से सम्बन्धित होती हैं, तथा पाठकों के मन में असर करने में सक्षम होती हैं।
     आपने आपकी समीक्षा साहिल जी द्वारा रचित समर्पण शीर्षक की रचना को केंद्र में रखकर किया, निश्चित तौर पर *समर्पण* रचना और आपकी समीक्षा दोनों ही अनुकरणीय है।

बेहतरीन समीक्षा के लिये हार्दिक बधाई दीदी

रचना क्र0 - 02

रचनाकार - ममता सिंह राठौर मीत

     राहुल जी सादर प्रणाम,

आप की सभी रचनाएँ हमने पढ़ी आप ने बहुत सुंदर और अच्छे विषय पर बहुत अच्छा लिखा
बहुत बहुत बधाई

"आओ भजन करे"
माँ की बहुत ही भाव पूर्ण वन्दना लिखी
क्षमा  जैसे अनमोल विषय पर बहुत प्रेरणा पूर्ण रचना लिखी
रिस्तो की गरिमा
पायल की खनक पर अपने उनकी धुनों पर बहुत सुंदर प्रकाश डाला
समय बहुत बलवान  बहुत अच्छा लिखा
तमाचा कैसे कैसे हमारे समाज पर  चोट करते है

देश प्रेम से ओत प्रोत कई रचनाए पढ़ने को मिली
युवा अभिमान
हम कर सकते हर जब युवा शक्ति सही राह पर चल पड़े

एकता को जीत बना लो
राष्ट्र प्रेम को मीत बना लो

सच्चे ज्ञान का  संदेश देती
जीवन के चार दिन

और सबसे सुंदर स्वच्छ भारत
प्रिय भारत🙏

बहुत बहुत बधाई  राहुल भई जी🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏💐💐💐💐💐💐💐

समीक्षात्क टिप्पणी -

   आ0 ममता दी आपने साहिल जी के सभी रचनाओं को पढ़कर उनका समीक्षात्क विवेचन बहुत ही सटीक रूप से किया।
    आपने साहिल जी की रचनाओं में झलकता विविध रूप देश प्रेम, भक्ति भाव, श्रृंगार, सामाजिक जागरूकता सभी पर संक्षेप में विवेचना किया।

रिश्ते👌🏻

  समीक्षा के लिए हार्दिक बधाई दीदी....
💐💐💐💐💐💐💐💐💐

प्रथम पाली में जिन साहित्यकारों ने आदरणीय साहिल जी को शुभकामना संदेश प्रेषित किये, उनके नाम इस प्रकार हैं.....

आ0 तरुण जी
आ0 अरुण जी
आ0 छाया जी
आ0रोहित जी
आ0 गुणवती जी
आ0इंदु जी
आ0मयंक जी
आ0सना जी
आ0अंजलि जी
आ0रीता जी
आ0ऋतू जी

आप सबको हार्दिक बधाई ....
💐💐💐💐💐💐💐

आ0 राहुल जी को एक बार पुनः बधाई व उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें....
💐💐💐💐💐💐💐💐💐

        तेज राम नायक नेक

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही है ५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं   ६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ ७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ ८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ अब क्रमश: ~ १. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं | २. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण ३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण ४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण ५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण ६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण ७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण ८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~ कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस) और सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇* नासिका\अनुस्वार वर्ण ~

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैसा खुले। उदाहरण  - *आ* ४. *अर्ध विवृत्त* - मुँह गोलाकार से कुछ कम खुले। उदाहरण - अ, ऐ,औ     🙏🏻 जय जय 🙏🏻 [20/03 23:13] अंजलि शीलू: *वर्ण माला कुल वर्ण = 52* *स्वर = 13* अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अब *व्यंजन = 37*         *मूल व्यंजन = 33* *(1) वर्गीय या स्पर्श वर्ण व्यंजन -*    क ख ग घ ङ    च छ ज झ ञ    ट ठ ड ढ ण    त थ द ध न    प फ ब भ म      *25* *(2) अन्तस्थ व्यंजन-*      य, र,  ल,  व  =  4 *(3) ऊष्म व्यंजन-*      श, ष, स, ह =  4   *(4) संयुक्त व्यंजन-*         क्ष, त्र, ज्ञ, श्र = 4 कुल व्यंजन  = 37    *(5) उक्षिप्त/ ताड़नजात-*         ड़,  ढ़         13 + 25+ 4 + 4 + 4 + 2 = 52 कुल [20/03 23:14] अंजलि शीलू: कल की कक्षा में जो पढ़ा - प्रश्न - भाषा क्या है? उत्तर -भाषा एक माध्यम है | प्रश्न -भाषा किसका

तत्सम शब्द

उत्पत्ति\ जन्म के आधार पर शब्द  चार  प्रकार के हैं ~ १. तत्सम २. तद्भव ३. देशज ४. विदेशज [1] तत्सम-शब्द परिभाषा ~ किसी भाषा की मूल भाषा के ऐसे शब्द जो उस भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम है | यानि कि  हिन्दी की मूल भाषा - संस्कृत तो संस्कृत के ऐसे शब्द जो उसी रूप में हिन्दी में (हिन्दी की परंपरा पर) प्रचलित हैं, तत्सम हुए | जैसे ~ पाग, कपोत, पीत, नव, पर्ण, कृष्ण... इत्यादि| 👇पहचान ~ (1) नियम ~ एक जिन शब्दों में किसी संयुक्त वर्ण (संयुक्ताक्षर) का प्रयोग हो, वह शब्द सामान्यत: तत्सम होता है | वर्णमाला में भले ही मानक रूप से ४ संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हैं, परन्तु और भी संयु्क्ताक्षर(संयुक्त वर्ण)बनते हैं ~ द्ध, द्व, ह्न, ह्म, त्त, क्त....इत्यादि | जैसे ~ कक्षा, त्रय, ज्ञात, विज्ञान, चिह्न, हृदय, अद्भुत, ह्रास, मुक्तक, त्रिशूल, क्षत्रिय, अक्षत, जावित्री, श्रुति, यज्ञ, श्रवण, इत्यादि | (2) नियम दो ~👇 जिन शब्दों में किसी अर्घाक्षर (आधा वर्ण, किन्तु एक जगह पर एक ही वर्ण हो आधा) का प्रयोग हो, वे शब्द सामान्यत: तत्सम होते हैं | जैसे ~ तत्सम, वत्स, ज्योत, न्याय, व्य