व्यंजन संधि [स की संधि]

    स की संधि
पहला सूत्र~ 
छोड़ के अ ,आ स्वर कोई जो,
स्लेट के स से मिलता है,
स्लेट का  स  फिर रूप बदल कर
षटकोण  ष  हो जाता है।

अ,आ से भिन्न स्वर + स = ष

    उदाहरण ~
सु+समा= सुषमा
अभि+सेक= अभिषेक
सु+स्मिता= सुष्मिता
विषम = वि + सम
विषय = वि + सय
अनुषंगी = अनु+ संगी
मानुष = मनु+ स(अपवाद)

         स की संधि
   दूसरा सूत्र~
सम के पीछे क आवे तो,
चमत्कार हो जाता,
स के ऊपर अनुस्वार में फिर से स् आधा आता।

सम् + क = सं स्क

  उदाहरण ~
संस्करण = सम् + करण
संस्कारित = सम् + कारित 
संस्कार्य = सम् + कार्य
संस्कर्म = सम्+ कर्म
संस्कृति= सम् + कृति

       🙏🏻जय जय 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार