Skip to main content

[ध्वनि विकार त् की संधि] व्यंजन संधि

व्यंजन संधि

●  [ध्वनि विकार त् की संधि] ●

नियम ~ 1
  त् की संधि

हलंत त्  के बाद च छ
त् भी आधा च् होवै।
त्+च\छ = त का च्
जैसे~ सत्+चित=सच्चित

नियम ~ 2
हलंत त् के बाद में ज् तो,
त् भी आधा ज्  होवे।

अर्थात~  त् + ज् =त् का ज्
जैसे~  सत्+जन=सज्जन

नियम ~ 3
हलंत त् के बाद में ट् तो,
त् भी आधा ट्  होवे।

अर्थात~  त् + ट् =त् का ट्
उदाहरण ~~
टट्टी = टत् + टी
पट्टा = पत् + टा
खट्टा = खत् + टा

नियम ~ 4
हलंत त् के बाद में ड् तो,
त् भी आधा ड् होवे।

अर्थात~  त् + ड् = त् का ड्

उदाहरण ~ ~
(1)  बुड्डा = बुत् + डा
       या
    बुढ्ढा = बुत् + ढा
(2) उत्+डयन-उड्डयन
(3) खड्डा =खत् + डा
(4) चड्डा = चत् + डा
(5) मुड्डा = मुत् + डा

नियम ~ 5
हलंत त् के बाद में ढ तो,
त् भी आधा ढ् होवे।

अर्थात~  त् + ढ= त् का ढ्
उदाहरण ~ ~
मुढ्ढा = मुत् + ढा
खढ्ढा =खत् + ढा
बुढ्ढा = बुत् + ढा

नियम ~ 6
हलंत त् के बाद में न् तो,
त् भी आधा न् होवे।

अर्थात~  त् + न् = त् का न् हो जाता है।
उदाहरण ~
जैसे ~ सत्+नद्ध=सन्नद्ध
१. पन्नग = पत् + नग
२. उन्नति =उत् + नति
३. उन्नायक = उत् + नायक
४. सन्निवेश = सत् + निवेश
५. उन्नाव = उत् + नाव

नियम ~ 7
हलंत त् के बाद में ल् तो,
त् भी आधा ल् होवे।

अर्थात~  त् + ल्= त् का ल् हो जाता है।

नियम ~ 8
हलन्त त् के बाद में है तो, थोड़ा ध्यान लगा लेना |
त् का द् और ह का ध कर, शब्द नया बना लेना ||
अर्थात~  त् + ह =
(१.) त् का तो द्  होगा  
(२.) ह का ध होगा
उदाहरण ~
● प्रसित्+ ह
       |    |
      द्   ध=द्ध
तो शब्द हुआ~ प्रसिद्ध
● वृत् + ह
         |    |
        द्   ध
   = वृद् +ध  =  वृद्ध
● अनिरूत् + ह =अनिरूद्ध
● विरूत् + ह  = विरूद्ध
● युद्ध = युत् + ह

   नियम ~ 9 ~
हलन्त त् के बाद में श तो,
फिर से ध्यान लगा लेना |
त् का च् कर श का छ कर, शब्द नया बना लेना ||
अर्थात~  त् + श = त्  का च्
                    श् का छ
  उदाहरण ~
१. श्रीमच्छरच्चन्द्र = श्रीमत् + शरत् + चन्द्र
२. उच्छृंगार = उत् + शृंगार
३. उच्छृंग = उत् + शृंग

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...