निष्ठा

🙏🏻 निष्ठा।  🙏🏻

निष्ठा और लगन का नाता,
नेह भाव समता लाता।

सब कार्य पूर्ण हो जाते है,
जीवन सफल बनाते हैं।

जो भगवत भजन सुनाते हैं,
जनहित धर्म निभाते है।

जो कठिन डगर चढ़ जाते हैं,
  वो ही मनु कहलाते हैं।

निष्ठा से कर्म निभाते हैं,
वो पर्वत चढ़ जाते हैं।

दुख में आनन्द जगाते हैं,
सुख में हर्ष मनाते हैं।

पल पल प्रतिपल मन है धारा,
सकल प्रेम जग है सारा।

साहस धीरज जग के दाता,
  हंस वाहिनी है माता।

निष्ठा और लगन का नाता,
नेह भाव समता लाता।

✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार