Skip to main content

समय की महिमा

⌚🕰 समय 🕰⌚

समय है सवाल
समय है जवाब
समय है सपना
समय है अपना
समय है सविता
समय है कविता
समय ही 'प्रीत' है
समय मनमीत है
समय एक बिन्दु है
समय गहरा सिन्धु है
समय ही  आधार है
समय एक विचार है
समय नदी की धारा है
समय टूटता तारा है
समय ही  शक्ति है
समय ईश भक्ति है
समय का अभाव है
समय का प्रभाव है
समय का स्वभाव
समय का हिसाब
समय है ख्वाब़
समय है जऩाब
समय है जुड़ाव
समय है  दुराव
समय है अनमोल
समय अतुल अमोल
समय हमें सिखाता है
समय ही समझाता है
समय की महिमा है
समय हमारी गरिमा है|

    🙏साहिल
       जय जय

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...