Skip to main content

नन्ही परी

     नन्ही परी

छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी•••

घर के सूने आँगन में
ममता के सावन में
बेटी मनभावन सी
आयी है नन्ही परी| छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी•••••••

फूल की महक सी
चाँद की चमक सी
खुशियाँ बिखेरती
आयी है नन्ही परी| छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

रूप कमल पुष्प सा
अधर गुलाब गुच्छ सा
पाँव शुभम लक्ष्मी
आयी है नन्ही परी | छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••   

दुख सारे  मिट गए
प्रेम भाव खिल गए
सबकी मुस्कान वो
आयी है नन्ही परी | छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...