नन्ही परी

नन्ही परी

छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी•••

घर के सूने आँगन में
ममता के सावन में
बेटी मनभावन सी
आयी है नन्ही परी|
छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

फूल की महक सी
चाँद की चमक सी
खुशियाँ बिखेरती
आयी है नन्ही परी|
छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

रूप कमल पुष्प सा
अधर गुलाब गुच्छ सा
पाँव शुभम लक्ष्मी
आयी है नन्ही परी|
छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

दुख सारे  मिट गए
प्रेम भाव खिल गए
सबकी मुस्कान वो
आयी है नन्ही परी|
छोटी सी, प्यारी सी, सुन्दर सी आयी है नन्ही परी••••••••

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार