सत्य प्रेम करूणा भक्ति हो हनुमान की

 

राम - राम ही  जप रहे,  राम  भक्त हनुमान|
जीवन का सब सुख मिले, कृपा करैं भगवान||

हर  जगह  साहिल का  सहारा  नहीं होता|
हर मोहब्बत करने वाला बेचारा नहीं होता||

राम भक्त  हनुमान जी, सदा  हमारे  साथ|
जय जय हिन्दी अमर रहे,बालाजी हो नाथ||

साहिल बैठा आस में,कब होगी बरसात|
मितवा तेरी  याद में,आँखे  तरसी जात||
    
साहिल गहरी प्रीत है,सागर है मझधार|
नेह प्रेम की कामिनी,जीवन का आधार||

तुम्ही तो  हो मेरे  दिल के.  फसाने,
जरा जानो कभी जज्बात दिल का||

गज़ल़ में आपके  कुछ दर्द भी है,
चलो आओ बनाएँ नात दिल का|

🖊 डॉ0 राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार