Skip to main content

स्वराक्षी स्वरा

[11/13, 18:33] सरस जियो:

जीत सके जो मनोभाव को
ब्रह्मांड में गूंजे जिसका स्वर
हंस कर चढ़े जो धर्म वेदी पर
स्वरा चुनेगी उसी को वर।।

जिनकी भुजाओ में होगा
वीर शिवाजी का सा बल
शील शक्ति विवेकानंद का
कृष्ण सा होगा जिसमे छल।।

गद्दारो का पल भर में
हटा दी जो धर से सर
स्वरा चुनेगी उसी को वर ।।

मर्यादित गर राम वो होगा
सीता पल में बन जाऊं
नही मिला गर योग्य हमारे
मीरा सी दीवानी बन जाऊं।। 

पतित पावनी हूँ रुक्मणी नारी
मुझे चाहिए कृष्ण सा नर
स्वरा चुनेगी उसी को वर।।  

भव्य दिव्य सागर जो वो हो
मै लिए किनारे बीच नदी
बाँह ओज,श्रृंगार समा दूँ
फिर से बनाऊँ वही सदी।।

दीन दुखी के लिए हमेशा
खुले रहेंगे जिसके कर
स्वरा चुनेगी उसी को वर।।

स्वराक्षी स्वरा

[11/13, 18:33] सरस जियो:

------मेरा परिचय --------
नाम-  स्वराक्षी स्वरा
कवियत्री और शिक्षिका
उम्र,,,,25
विधा -कविता, गीत,ग़ज़ल,मुक्तक

योग्यता -
स्नातक (अंग्रेजी साहित्य )
स्नातकोत्तर,,,,(हिंदी साहित्य)

पद - अध्यापिका

साहित्यिक उपलब्धि -
1. पहल संस्था(बारांबंकी) द्वारा छैल बिहारी वाण सम्मान
2. कवि सम्मेलनो में मंचो से कविता पाठ की प्रस्तुति
3.श्रेष्ठ युवा कवियत्री प्रमाण पत्र (लखनऊ) से सम्मानित
4.गाड़रवाड़ा साहित्य प्रमाण पत्र से सम्मानित
5. समाचार-पत्रो एवं पत्रिका में प्रकाशित कविताएं
6.सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान(इलाहबाद)से सम्मानित
7.साहित्य सारथी सम्मान(दिल्ली) से सम्मानित
8.साझा काव्य संकलन(एहसास की दहलीज़ पर) का प्रकाशन
9.तरंग साहित्य सम्मान(कानपुर) पत्र से सम्मानित
10.अटल काव्य साहित्य(दिल्ली) सम्मान से सम्मानित

प्रसिद्ध रचनाएँ~

1. ख़त तेरे जो सिरहाने लगे है
     हाथ  जैसे  खज़ाने लगे है
     देख बढ़ती कदर रौशनी की
     जुगनुओं को मनाने लगे हैं
------------स्वराक्षी स्वरा

2. सने हैं हाथ खुशबू से,मगर पावों में छाला है
यहां हर एक गूंजी का कथानक ही निराला है
करें विश्वास अब किस पर सभी अपने भी दोहरे हैं
नज़र में तीरे खंज़र है,मगर हाथो में माला है।।
------------- स्वराक्षी स्वरा

3. साथ तेरे मैं कैसे रहूंगी सदा
   प्रीत-ए-दीवानापन तो बहुत देखे हैं
        --------स्वराक्षी स्वरा

4.  पाकिस्तानी सम्भल जाइये
     अब सेना की बारी है
5.  मैं वेदना के गीत गाऊं
        आदि

पता - वार्ड 15 जमालपुर
पोस्ट ऑफिस -जमालपुर गोगरी
जिला-खगड़िया बिहार
पिन,,,851203
मोबाइल नंबर -9576891908
कवि सम्मेलन में कविता पाठ हेतु व्हाटस एप नम्बर 9576891908
ईमेल,,,sonababu1992.sk@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...