Skip to main content

इन्दिरा छंद (साहिल)

     🌺  इन्दिरा छन्द  🌺

विधान- नगण रगण रगण लघु गुरु = 11 वर्ण
चार चरण दो- दो चरण समतुकान्त

जगत रीत  का भाव हो सदा|
हृदय प्रीत  का चाव हो सदा||
मधुर गान  से  जीत  लीजिए|
सकल धर्म का काम कीजिए||

सरल  सोम  जी गान गाइए|
सरस ओम का तान लाइए||
भगत  दिव्य है तेज साधना|
मधुर  राम की दर्श कामना||

सृजन  छंद का नित्य कीजिए|
तमस काम को त्याग दीजिए||
परम  तत्व   है  ईश   जानिए|
सकल  सत्य  है  देव  मानिए|| 

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

   🌺इन्दिरा छंद🌺

विधान - [नगण रगण रगण + लघु गुरु]
111 212  212 12,
चार चरण, दो-दो चरण समतुकांत

सकल राम का नाम जापिए|
सुगढ़  धर्म से काम नापिए||
मन विचार से शुद्ध रूप हो|
तन  बुहार लो धाम भूप हो||

परम सत्य  को मान लें जरा|
सकल भूमि पे जन्म लें मरा||
करम धर्म  को मान लीजिए|
जगत ईश का गान कीजिए||

   ©डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...