Skip to main content

जयकरी छंद/ जयकारी छन्द


🌺  चौपई/जयकारी/जयकरी छंद  🌺

विधान~
चार चरण,प्रत्येक चरण में 15 मात्राएँ,
अंत में गुरु लघु।दो-दो चरण समतुकांत।

जय  हो   श्री  राघव सरकार।
त्रिभुवन   महिमा  अपरम्पार।।
मर्यादा      पुरुषोत्तम   आप।
करते   समन  सकल  संताप।।

पुनि पुनि नावहुँ चरणन शीश।
करिये    कृपा   कौसलाधीश।।
"सोम"झुकाये निश दिन माथ।
मोरे   हृदय   बसहुँ   रघुनाथ।।

                                ~शैलेन्द्र खरे"सोम"

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

   🎋चौपई/जयकारी/जयकरी छंद🎋

विधान~ चार चरण,प्रत्येक चरण में 15 मात्राएँ, अंत में गुरु लघु, दो-दो चरण समतुकांत

जय जय हो सबकी जयकार|
जयकरी  छन्द  करे  पुकार||
राम  नाम  का  हो  मनुहार|
सकल कर्म है जीवन सार||

शाला में  नित  सुंदर छंद|
भाव  जगाते  प्रभु के वंद||
मधुर-मधुर सी मधु मकरन्द|
शब्द  बोलते  जय बृज  नंद||

राधारानी  की  जयकार|
जन जन में होवे सहकार||
कृष्ण  कृपा से हो जग पार|
भजन  मुक्ति  का है आधार||

प्रेम  दया है मनु का धर्म|
तन मन से हो सेवा कर्म||
कोमल पावन हिय हो नर्म|
सरल सरस हो जीवन मर्म||

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

     जयकरी छंद

बदल रही है मन की रीत|
ओमदेव जी हुए सुभीत||
प्रीत मीत  के  सुंदर बोल|
खोल रहे हैं कुछ तो झोल||

बारिश की करते मनुहार|
ईश सुनेगा करुण पुकार||
तन मन की पूरी हो आस|
छंद आपके है इतिहास||

© डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...