Skip to main content

30/05/2018 अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन, बीसलपुर, पीलीभीत, उ० प्र०

🍁🌹🍁🌹🍁🌹🍁🌹🍁🌹🍁
30/05/2018 अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन, बीसलपुर, पीलीभीत, उ० प्र०

"यादें" [पत्रकारिता दिवस/अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन, परसिया बीसलपुर पीलीभीत उ० प्र०] (30/05/2018) के समारोह की

     _जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति बीसलपुर-२२६ द्वारा ग्राम  परसिया में अखिल भारतीय कवि-सम्मेलन और जनपद के एक दर्जन से अधिक पत्रकारों का सम्मान समारोह करा कर एक नयी एतिहासिक परम्परा की नींव रखी किसी ग्रामीण अंचल में ऐसा कवि सम्मेलन होना स्वयं में इतिहास है |_

रात्रि 8:00 बजे इस भव्य आयोजन का शुभारम्भ  वीणावादिनी सरस्वती माता के आराधन के साथ हुआ|

           कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी से पधारे डॉ.लियाकत अली "जलज" और सुश्री सुशीला धस्माना"मुसकान" जी ने की,  सुश्री रश्मि शुक्ला तथा सभी कवि व पत्रकारों ने  माँ को दीप, सुगंध, रोली अक्षत ओर पुष्प अर्पित कर पूजन किया| तदोपरान्त पत्रकारों का सम्मान किया गया|

        परसिया ग्राम में पहली बार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित यह समारोह एक यादगार बनकर रह गया देश के कई प्रदेशों से आये कवियों ने मनमोहक रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब लुभाया और श्रोताओं की वाहबाही लूटी| श्रोता मंत्रमुग्ध होकर रात्रि 1:00 बजे तक कविताओं का रस ले- लेकर तालियां बजा-बजाकर कवियों का उत्सावर्धन करते रहे और कविगण कविता-पाठ करते रहे|

सम्मेलन के समापन से पूर्व सभी कवियों को सम्मान पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया|

       इस कार्यक्रम के प्रबंधन का पूरा कार्यभार आ.ऋषि शंखधार जी का था। कार्यक्रम संयोजक आ. राजेश मिश्रा "प्रयास" जी ने हनुमान की भूमिका निभायी, जिनके अनथक प्रयास से यह आयोजन भव्य हो सका|

  कार्यक्रम में डॉ.लियाकत अली जी, बृजमोहन साथी जी, संतोष कुमार प्रीत जी, नीतेन्द्र सिंह परमार 'भारत' जी, सुश्री सुशीला धस्माना मुस्कान जी, तकी बाजपुरी जी, विकास भारद्धाज अक्स बदायूंनी जी, कुमार कौशल जी, भावना प्रवीण सिंह जी, अमित मिश्रा जी, रश्मि शुक्ला जी, आलोक सैनी जी, प्रशांत कौरव जी, दिलीप कुमार पाठक सरस जी,  राजेश मिश्र प्रयास जी, प्रियांशु त्रिपाठी जी इत्यादि कविगण उपस्थित रहे|

           कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय 'आस' व सचिव दिलीप कुमार पाठक 'सरस' जी के सफल  निर्देशन में सम्पन्न हुआ|

संस्था सफलतापूर्वक भव्य कार्यक्रम के लिए कवियों, पत्रकार बंधुओं एवं पाठकों का हृदय तल से आभार व्यक्त करती है|

कौशल कुमार पाण्डेय 'आस'
          अध्यक्ष,
जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति बीसलपुर-२२६, बीसलपुर पीलीभीत उ० प्र०

          🙏🙏🙏जय जय🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही है ५. ओष्ठ~ ये जानते ही हैं   ६. कंठतालु~ कंठ व तालु एक साथ ७. कंठौष्ठ~ कंठ व ओष्ठ ८. दन्तौष्ठ ~ दाँत व ओष्ठ अब क्रमश: ~ १. कंठ ~ अ-आ, क वर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), अ: (विसर्ग) , ह = कुल ९ (नौ) वर्ण कंठ से बोले जाते हैं | २. तालु ~ इ-ई, च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) य, श = ९ (नौ) वर्ण ३. मूर्धा ~ ऋ, ट वर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र , ष =८ (आठ) वर्ण ४. दन्त ~ त वर्ग (त, थ, द, ध, न) ल, स = ७ (सात) वर्ण ५. ओष्ठ ~ उ-ऊ, प वर्ग (प, फ, ब, भ, म)  =७ (सात) वर्ण ६. कंठतालु ~ ए-ऐ = २ (दो) वर्ण ७. कंठौष्ठ ~ ओ-औ = २ (दो) वर्ण ८. दंतौष्ठ ~ व = १ (एक) वर्ण इस प्रकार ये (४५) पैंतालीस वर्ण हुए ~ कंठ -९+ तालु-९+मूर्धा-८, दन्त-७+ओष्ठ-७+ कंठतालु-२+कंठौष्ठ-२+दंतौष्ठ-१= ४५ (पैंतालीस) और सभी वर्गों (क, च, ट, त, प की लाईन) के पंचम वर्ण तो ऊपर की गणना में आ गए और *ये ही पंचम हल् (आधे) होने पर👇* नासिका\अनुस्वार वर्ण ~

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैसा खुले। उदाहरण  - *आ* ४. *अर्ध विवृत्त* - मुँह गोलाकार से कुछ कम खुले। उदाहरण - अ, ऐ,औ     🙏🏻 जय जय 🙏🏻 [20/03 23:13] अंजलि शीलू: *वर्ण माला कुल वर्ण = 52* *स्वर = 13* अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अब *व्यंजन = 37*         *मूल व्यंजन = 33* *(1) वर्गीय या स्पर्श वर्ण व्यंजन -*    क ख ग घ ङ    च छ ज झ ञ    ट ठ ड ढ ण    त थ द ध न    प फ ब भ म      *25* *(2) अन्तस्थ व्यंजन-*      य, र,  ल,  व  =  4 *(3) ऊष्म व्यंजन-*      श, ष, स, ह =  4   *(4) संयुक्त व्यंजन-*         क्ष, त्र, ज्ञ, श्र = 4 कुल व्यंजन  = 37    *(5) उक्षिप्त/ ताड़नजात-*         ड़,  ढ़         13 + 25+ 4 + 4 + 4 + 2 = 52 कुल [20/03 23:14] अंजलि शीलू: कल की कक्षा में जो पढ़ा - प्रश्न - भाषा क्या है? उत्तर -भाषा एक माध्यम है | प्रश्न -भाषा किसका

तत्सम शब्द

उत्पत्ति\ जन्म के आधार पर शब्द  चार  प्रकार के हैं ~ १. तत्सम २. तद्भव ३. देशज ४. विदेशज [1] तत्सम-शब्द परिभाषा ~ किसी भाषा की मूल भाषा के ऐसे शब्द जो उस भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम है | यानि कि  हिन्दी की मूल भाषा - संस्कृत तो संस्कृत के ऐसे शब्द जो उसी रूप में हिन्दी में (हिन्दी की परंपरा पर) प्रचलित हैं, तत्सम हुए | जैसे ~ पाग, कपोत, पीत, नव, पर्ण, कृष्ण... इत्यादि| 👇पहचान ~ (1) नियम ~ एक जिन शब्दों में किसी संयुक्त वर्ण (संयुक्ताक्षर) का प्रयोग हो, वह शब्द सामान्यत: तत्सम होता है | वर्णमाला में भले ही मानक रूप से ४ संयुक्ताक्षर (क्ष, त्र, ज्ञ, श्र) हैं, परन्तु और भी संयु्क्ताक्षर(संयुक्त वर्ण)बनते हैं ~ द्ध, द्व, ह्न, ह्म, त्त, क्त....इत्यादि | जैसे ~ कक्षा, त्रय, ज्ञात, विज्ञान, चिह्न, हृदय, अद्भुत, ह्रास, मुक्तक, त्रिशूल, क्षत्रिय, अक्षत, जावित्री, श्रुति, यज्ञ, श्रवण, इत्यादि | (2) नियम दो ~👇 जिन शब्दों में किसी अर्घाक्षर (आधा वर्ण, किन्तु एक जगह पर एक ही वर्ण हो आधा) का प्रयोग हो, वे शब्द सामान्यत: तत्सम होते हैं | जैसे ~ तत्सम, वत्स, ज्योत, न्याय, व्य