Skip to main content

रक्तदान - महादान

󝰽򒰼󾰍♂💪💪🙋🏻‍♂

रक्तदान - महादान/विश्व रक्तदान दिवस

रक्तदान को महादान कहा गया क्योंकि हमारी शरीर की बनावट में 7% से 8% का योगदान केवल रक्त का है उसमें भी आधा लाल रक्त कोशिका होती है।
हमारा शरीर 80% जल से बना होता है,
12% प्रोटीन से बना होता है,
7 -8 % खनिज व लघु पोषक तत्व,

रक्त या खून की मात्रा शरीर में 8% होती है यानि केवल 4- 5 लीटर खून मनुष्य में होता है।
महिलाओं में  3•5 से 4•5 लीटर,
उसमें भी मात्र रक्त दान केवल  350 मिली ग्राम का किया जाता है जिससे हम रक्त की जरुरत वाले 3 व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं।
रक्त का कोई विकल्प नही है और  वह कृत्रिम तरीके से भी  नही बनाया जाता। 
किसी अस्पताल में भी उपलब्धता लोगो के दिये गये रक्त के आधार पर ही हैं,
इसीलिए

रक्तदान महा दान है सांई,
समझो इस रहस्य को भाई।

कौन कौन रक्त दान कर सकता है,🌷💐👇

💐18 से 65 वर्ष के सभी स्वस्थ व्यक्ति जिन्होनें पूर्व 3 माह तक रक्त नही दिया हैं वो दे सकते हैं।

💐जो शारिरिक रुप से किसी रोग से ग्रस्त नही हैं ।

💐रक्त में मौजूद लाल रक्त कण का जीवन काल 120 दिन होता है वह शरीर में दुबारा अस्थि मज्जा (बोन मैरो) में बनते हैं। इस कारण से रक्त दान व्यक्ति को  कैन्सर जैसे घातक रोगों से भी बचाता हैं।
रक्त की कमी 21 दिन में पुनः पूर्ण हो जाती है।

💐रोगग्रस्त जैसे  सुगर (डायबिटिज), रक्त चाप , सिफिलिस मलेरिया, एड्स, हिपेटाइटिस- बी, सी, ए, आदि  लोगों को रक्त दान नही करना चाहिए।

💐48 किलोग्राम से कम वजन वालो को भी रक्त दान नही करना चाहिए।

💐कमजोर खून की कमी (एनीमिक) वाले लोगों को एवं गर्भ धारणी महिलाओ को भी रक्त दान नही करना चाहिए।

💐गलत धारणा मन से निकाल देना चाहिए कि रक्त दान करने पर कमजोरी होती है या खून की कमी होती है।

💐कैन्सर के अलावा बहुत से रोगों से बचाव रक्त दान द्वारा होता है।

💐स्वैच्छिक रक्त दान के लिए सरकार के द्वारा भी प्रचार प्रसार के कई अभियान चलाये जाते हैं।

💐 हमारे कुछ प्रयास और जागरूकता से किसी की जान भी बच सकती है।

💐 केवल यह ध्यान दें कि स्वच्छता एवं सरकार द्वारा बनाये गये अधिकृत लगभग हर जिले में स्थित ब्लड बैंक पर ही रक्त दान करें व दूसरे को करवाये। 

💐 बहुत सी स्वंय सेवी संस्था, निजी संस्थानों और कार्पोरेट द्वारा कर्मचारियों को दिये गये पहचान पत्र पर भी रक्त समूह की जाँच कराकर जरुर अंकित किया जाता है।

 
उसका मात्र उद्देश्य यही रहता है कि किसी आपातकालीन स्थिति में या दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को या अधिक रक्त स्राव होने की स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सहयोग लिया जा सकें।

रक्त की सामान्य जानकारी

0 + रक्त समूह - सर्व दाता
ए बी+ रक्त समूह - सर्व ग्राही
ए रक्त समूह - केवल ए से रक्त ले सकता है।
बी रक्त समूह - केवल बी से रक्त ले सकता है।

"सर्वदाता सभी समूहों को रक्त दे सकता है।"
"सर्वग्राही सभी समूहों से रक्त ले सकता है।"

ब्लड ग्रुप या रक्त समूह वाले व्यक्तियों की प्रतिशतता
🌷💐🌷💐👇👇🌷💐🌷💐

सकारात्मक रक्त समूह - आर एच (+) @ 85%

नकारात्मक रक्त समूह - आर एच (-) @ 15%

38% -  ओ + रक्त समूह
9%   -  बी +रक्त समूह
34% -  ए + रक्त  समूह
3%   - ए बी+ रक्त समूह

  कुछ नारे (शलोगन)~

1⃣ खून दो, अभी दो, कभी भी दो।

2⃣  "रक्तदान - महादान"
"मानव जान महा कल्यान।। 

3⃣ "खून देने से, होता नही नुकसान"

4⃣ "बचती हो यदि किसी की जान,
तो कुछ बूँदे रक्त की, उस पर है कुर्बान"

5⃣  रक्त जरूरत सबकी जान
मानुष है धरती की शान,
रक्तदान करके हम भी,
कर सकते हैं पुण्य महान।

✍   डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...