साधना

🙏🏻 साधना  🙏🏻

मन को साध लेना ही है साधना,
वाणी पर संयम ही है साधना,
आत्मा ही जीवन की अवधारणा,
कर्म का कौशल ही है साधना। 
     
दुख से  उबरना  ही  है  साधना,
सोकर फिर जगना ही है साधना,
आशा है  जीवन  की  धारणा,
गिरकर सँभलना ही  है साधना।

प्रेम सबसे करना  ही  है साधना,
क्रोध  पर  विजय भी है साधना,
ईमान और सत्य से है जीवन सफल,
सत्य पथ पर चलना ही है साधना।

✍ डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल
   🌺  जय जय 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार