माँ (डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल')

🤱  माँ  🤱

माँ प्यार है, सहकार है
जीवन का आधार है|

माँ शक्ति है, भक्ति है,
मन की अभिव्यक्ति है,

माँ आस है, प्यास है,
प्रतिपल विकास है|

माँ जान है, पहचान है,
मेरा  जहान  है|

माँ हर्ष है, दर्श है,
हरती  संघर्ष  है|

माँ धर्म है, कर्म हैं,
जीवन का मर्म है|

माँ प्रीत है, जीत है,
सुर है संगीत है|

माँ गोद है, मोद है,
सुख है प्रमोद है|

माँ ममता है, समता है,
सोच की  सुगमता है|

माँ विचार है, सार है,
सेवा और सत्कार है|

माँ साँस है, खाश है,
तम में  उजास है|

माँ नैन है, रैन है,
सुकून है चैन है|

माँ भोर है, जोर है,
रिश्तों की डोर है|

माँ गान है, शान है,
प्रभु का वरदान है|

माँ मान है, सम्मान है,
भू का भगवान है|

डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार