नकली

नकली नेता का भाषण है,
नकली बाबा सम्भाषण है,
नकली मन में कुविचार है,
नकली  माया  संसार  है|

नकली दिल के जज्बात है,
नकली वकील की बात है,
नकली अब प्रेम कहानी है,
नकली राजा  की रानी है|

नकली  तेरा  व्यवहार  लगा,
बस  झूठा  तेरा प्यार  लगा,
नकली कलियुग की माया है,
नकली सूरत  भ्रम काया है|

नकली शिक्षा  बाजार है,
क्यूँ  युवा  बेरोजगार  है,
नकली लगती सरकार है,
नकली  गले  का  हार है|

नकली औरत का गहना है,
साहिल का बस ये कहना है,
नकली आडम्बर से निकलो,
कर्म - धर्म  का दर्शन बदलो|

© डॉ० राहुल शुक्ल  'साहिल'

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार