Skip to main content

रो पड़ता है दिल मेरा !

रो पड़ता है दिल मेरा,
जब देखता हूँ
किसी परेशान को,
भूख से तड़पते इन्सान को,
टूटते गिरते हुए मकान को,
जब देखता हूँ नशे में डूबे जवान को,
बेरोजगार हैरान को,
आत्म हत्या करते
मरते हुए किसान को।
रो पड़ता है दिल मेरा
जब देखता हूँ मैं,
राजनीति के मैदान को,
आपस में लड़ते हिन्दू मुसलमान को, 
तीर पर चढ़ी कमान को,
आंतक से सहमें हिन्दूस्तान को।
रो पड़ता है दिल मेरा,
जब देखता हूँ
लूटते नारी के सम्मान को,
देखता हूँ देश के अपमान को,
नेताओं के मकान को।
रो पड़ता है दिल
मेरा जब देखता हूँ,
भूख से मरते इन्सान को,
निर्दोषों की शमसान को,
मिट्टी में मिलते
फौजियों की शान को,
भ्रूण में ही मरती,
नन्ही सी जान को।

                   ○ प्रेम पथ ○
मुहब्बत मान जाती  है, 
अगर दिल सुरागी हो,
प्यार में संगीत बजता है, 
अगर सुर हमारे रागी हो,
मुश्किल लाख आती है मोहब्बत पर,
जमाना मान जाता है,
अगर प्रेम पथ बैरागी हो।
   
         साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...