Skip to main content

समीक्षा साहिल की (विषय ~ सूक्ति)

♦♦♦♦♦♦♦♦♦
"जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति (पंजी० 226)" द्वारा संचालित  *"जय-जय हिन्दी"*

दिनांक~22/11/2017 (बुधवार)
विषय~ सूक्ति
समीक्षक- डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल (इलाहाबाद)

सूक्ति या सुभाषित (सु + भाषित = सुन्दर ढंग से कही गयी बात) ऐसे शब्द-समूह, वाक्य या अनुच्छेदों को कहते हैं जिसमें कोई बात सुन्दर ढंग से या बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से कही गयी हो| सुवचन, सूक्ति, बढ़िया बात, सुंदर उक्ति, अनमोल वचन, आदि शब्द भी इसके लिये प्रयुक्त होते हैं|

कुछ महानुभावों की सूक्ति उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत है|
💐🙏👇👇👇🙏💐
इस संसार में प्यार करने लायक दो वस्तुएँ हैं-एक दुख और दूसरा श्रम| दुख के बिना हृदय निर्मल नहीं होता और श्रम के बिना मनुष्यत्व का विकास नहीं होता|
—आचार्य श्रीराम शर्मा

बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है| –आचार्य रामचंद्र शुक्ल

  संवेदनशीलता न्याय की पहली अनिवार्यता है|
–कुमार आशीष

  शब्द पत्तियों की तरह हैं जब वे ज़्यादा होते हैं तो अर्थ के फल दिखाई नहीं देते|
–अज्ञात

अपने दोस्त के लिए जान दे देना इतना मुश्किल नहीं है जितना मुश्किल ऐसे दोस्त को ढूँढ़ना जिस पर जान दी जा सके|  - मधूलिका गुप्ता

  जिस साहित्य से हमारी सुरुचि न जागे, आध्यात्मिक और मानसिक तृप्ति न मिले, हममें गति और शक्ति न पैदा हो, हमारा सौंदर्य प्रेम न जागृत हो, जो हममें संकल्प और कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करने की सच्ची दृढ़ता न उत्पन्न करे, वह हमारे लिए बेकार है वह साहित्य कहलाने का अधिकारी नहीं है|
-प्रेमचंद

आकाश में उड़ने वाले पंछी को भी अपने घर की याद आती है|
-प्रेमचंद

  समीक्षा प्रारम्भ समय 10:00 से 6:00 बजे तक प्रेषित सूक्तियों पर,

प्रथम सर्जक
  आ• दिलीप कुमार पाठक सरस जी,
सभी विधायों के विशेषज्ञ सब रसों के सर्जनकार आदरणीय सरस जी की सूक्तियों से सार्थक कर्म, व्यक्तित्व, सफलता एवं स्नेह की सीख मिलती है| बेहतर मुक्तक एवं उत्तम सूक्तियों के लिए हृदय तल से बधाई|

आ• भावना शर्मा भुवनेश्वरी भक्तिराज जी,
गुरु महिमा को दर्शाती बेहतरीन आपकी सूक्तियाँ,
जीवन के गुवार को रुवार में बदलने वाले केवल गुरु है|
जीवन सँवारे गुरु की है महत्ता|
हर घड़ी हर कण में ईश्वर की सत्ता|
वाहहहहहहहह आपको कोटि कोटि बधाई|

आ• एस• के• कपूर श्रीहंस जी,
कई खण्डों में आपकी बेहतरीन सूक्तियों से जय जय पटल ऊर्जावान एवं गौरवान्वित हुआ है, आप सदैव से कम शब्दों में बहुत कुछ कह देने वाली विधा में आप माहिर है|
आपके सुयश पूर्ण जीवन से हम सभी प्रेरणा लेते हैं|
योग समय एवं सादा जीवन जीने  की सीख मिले, सहयोग की सीख मिली, कम संसाधनों में ही कर्म शुरु कर देना चाहिए, इंतजार नही करना चाहिए| बेहतरीन प्रेरणाओं से भरी सूक्तियाँ के लिए आपको आत्मिक बधाई|

आ• अनीता मिश्रा सिद्धि जी,
वाहहहह बेहतरीन सूक्तियाँ आपने निम्न विषयों पर सूक्ति लिखकर प्रेरणाएँ दी|
♤ मुस्कान
♤ प्रेम
♤ सेवा(माता-पिता, गरीब, गौ माता)
♤ देशहित
♤ ज्ञानदान
♤ धीरज और साहस
♤ परिश्रम
उत्तम विषयों पर सूक्ति से आपके भाव व सामाजिक ज्ञान का पता चलता है, हृदय तल से बधाई|

आ• भगत सहिष्णु जी वैयाकरण~
आपकी सर्वोत्तम लेखनी की समीक्षा तो भानु को दिया दिखाने के समान है|
अति उत्तम शानदार प्रेरक ज्ञानवर्धक बेहतरीन इक्कीस सूक्तियों से पटल सिंचित हुआ,  आ• भगत सहिष्णु गुरुवर जी को बहुत बहुत बधाई एवं हृदय तल से शुभकामनाये|

सूक्ति रूप में लिख दिए, जीवन जग-मग सार|
भगत शब्द अनमोल हैं, उनकी जय जय कार||
         साहिल

आ• विवेक दुबे 'निश्चल'जी~
वाहहहहहह सामाजिक एवं कर्मशील बनकर साहित्य साधना एवं प्रभु भक्ति में लीन करती आपकी उत्तम सूक्तियाँ|

सही बात है आपकी, कृपाशीष भगवान|
अहंकार को छोड़ दो, निश्चल करत बखान||

  🙏जय जय🙏

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...