समोसा

🍕  समोसा  🍕

जल्दी भूख मिटाने वाला भोज है समोसा,
पेट भरकर बस काम का आधार है समोसा,
रोज सवेरे कमाई का चक्कर खाने नही देता,
काम करने वाले मजदूर की पगार है समोसा|

भूखी रुह की आवाज है समोसा,
गरीब निगाहों का राज है समोसा,
चाहे तले भुने की बुराई कर लेना,
अमीरों की भी पहचान है समोसा|

रूठे को मनाने  की दवा है समोसा,
महफिल का चटपटा मजा है समोसा,
तड़पती भूख में है आत्मा की तृप्ति,
गुजरे हुए पलों का साथ है समोसा|

© डॉ० राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार