बिंदिया

🏻        बिंदिया

बिंदिया पहचान सजना
प्रेम की धार सजना
तू मेरी जान सजना।

बिंदिया है प्यार सजना
गोल आकार सजना
मुखड़े की है सुन्दरता।

बिंदिया है चाँद सजना
फूल की फुहार सजना
माथे का मान सजना।

बिंदिया है दिल की रंगत
साथी की भाती संगत
प्यार का निशान सजना।

बिंदिया है मेरी ज्योति
सूना न होगा माथा
मिलन की चाह सजना।

    डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल


हर दिन विकास की राह मिलें,
हर दिन जीत की चाह मिलें,
जीवन हो शुद्ध सरल समृद्ध,
कौशल प्रतिभा से वाह मिलें,
मन चाहा सुख संसार मिलें,
यश कीर्ति सद् विचार मिलें,
प्रचंड तेज सा पुरुषार्थ हो,
जन्म दिन मंगलमय हो,
गुरु अग्रजों का आशीष मिलें,
स्नेहिल अनुजों का प्यार मिलें।

   डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments