Skip to main content

गुरुदेव की बधाई

प्रिय, अनुज साहिल व अनुजवधू को पावन वैवाहिक वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाईयां संग आशीष🌿💐🍁☘🍀🌷🌹🌸🍫🍫🍫🍫🧁🍹🍸🍰🥣🥣

    ®℅ चौकड़िया ℅®

वैवाहिक वर्षगाँठ की भाई........
                      होवै खूब बधाई।
प्रिय साहिल जीवन साहिल संग,
                       जैवैं दूध मलाई।
सारी खुशियाँ मिलें जगत कीं,
                     कृपा करें रघुराई।
खिली रहे जीवन की बगिया,
                   घर-बाहर अमराई।
"सोम"सदा सुख सम्पत इन घर,
                नित नूतन अधिकाई।


🌿💐🌸🌹🌹🌹🍁☘🍀🌷🌷🌷🌷

आ. डॉ. राहुल साहिल दा श्री को एवं आ. कान्ति प्रभा भाभी श्री को विवाह वर्षगाँठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

    विमोहा छंद 
शुक्ल आधार की|
है प्रभा प्यार की||
साथ साथी मिला|
फूल सा है खिला||

वर्ष है हर्ष का|
नेह आदर्श सा||
कान्ति पा दर्श की|
नैन के स्पर्श की||

नेह की देह की|
कान्ति है गेह की||
झूम के चूम के|
देखती घूम के||

कर्म के संग में|
धर्म के संग में||
प्रेम की पा गली|
साथ में जो चली ||

🖊🖊🖊🖊🖊🖊
दिलीप कुमार पाठक "सरस"

Comments

  1. 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

    आ० सोम गुरुदेव जी को कोटि कोटि नमन|
    आपका आशीर्वाद दैवीय आशीष के समकक्ष है,
    अद्भुत अविस्मरणीय अनुपम चौकड़िया छन्द से मुझे आत्मिक सन्तुष्टि एवं सुखद अनुभूति का अहसास हुआ|
    सहृदय आभार
    🙏🎍🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🎍

    वाह्हह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्
    भाई
    गजबबबबबबबबबबबब
    लाजवाब छन्दाभिव्यक्ति,
    आ० सरस जी, सहृदय आभार 🎍💐🙏🙏🙏


    विमोहा छन्द

    क्या कहूँ स्नेह की|
    बात है नेह की||
    मान मेरा किए|
    ध्यान मेरा दिए||

    आपकी प्रीत है|
    आप ही रीत है||
    साथ देना सदा|
    हो नही तू जुदा||

    © साहिल
    सहृदय आभार एवं धन्यवाद


    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वर्णमाला

[18/04 1:52 PM] Rahul Shukla: [20/03 23:13] अंजलि शीलू: स्वर का नवा व अंतिम भेद १. *संवृत्त* - मुँह का कम खुलना। उदाहरण -   इ, ई, उ, ऊ, ऋ २. *अर्ध संवृत*- कम मुँह खुलने पर निकलने वाले स्वर। उदाहरण - ए, ओ ३. *विवृत्त* - मुँह गुफा जैस...

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

कुल उच्चारण स्थान ~ ८ (आठ) हैं ~ १. कण्ठ~ गले पर सामने की ओर उभरा हुआ भाग (मणि)  २. तालु~ जीभ के ठीक ऊपर वाला गहरा भाग ३. मूर्धा~ तालु के ऊपरी भाग से लेकर ऊपर के दाँतों तक ४. दन्त~ ये जानते ही ...

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द व्युत्पत्ति का अर्थ है ~ विशेष प्रयास व प्रयोजन द्वारा शब्द को जन्म देना| यह दो प्रकार से होता है~ १. अतर्क के शब्द (जिनकी बनावट व अर्थ धारण का कारण ...