कलाधर छन्द - प्रगति / विकास

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
💐💐15/10/2016💐💐

👲👳‍♀ प्रगति/विकास/उत्थान 👳‍♀👲

हार जीत की न बात,
राह पे बढ़ो प्रभात,
देश की पुकार शान,
भारती  युवान हो। 

वान का बढ़े स्वमान,
शान की चढ़े कमान,
रात का न अंधकार,
धूप से डरो नही।

जीत का किशोर जान,
राह का न हो गुमान,
धीर हो निश्चय भान,
जीत हो विकास हो।

बाप का सम्मान जान,
मात को जहान मान,
देश का करो विकास,
नाम हो पराग हो।

शारदे महान साथ,
कर्म से करो सनाथ,
रात हो य हो प्रभात,
जीत हो विकास हो।

वाहिनी मराल रंग,
राम दूत रूद्र संग,
जीत लें जहान जंग,
गान हो युवान हो।

शेर साहसी युवान,
वात सी विशाल चाल,
आस है मशाल भाल,
तान हो जवान हो।

राह भू उत्थान जान
दान पुण्य होय आन
वेद हो पुराण होय
जीत हो विकास हो। 

             धन्यवाद

✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार