शान्ति दूत भारत

💐💐17/10/2016💐💐
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

      💐 शान्ति दूत भारत 💐
     
       राधेश्यामी छन्द 

भारत का यह अमन संदेश,
मन अखिल विश्व पर छाया है,
जो नही हिला बम हमलों से,
उसका परचम लहराया है।  

विचार क्रान्ति का जन संदेश,
लायेगा शान्ति होगा अमन,
मन विकृति को जड़ से हटाकर,
सामाजिक कुरिति का हो गमन।

देश पड़ोसी भी अपनाये,
मंत्र योग की अविरल खान,
रूस ब्राजील चीन सहयोग,
गायें विकास शान्ति का गान।

आतंकवाद का अन्त करो,
विकसित उद्योग कृषक बनें
फैलाये पुरातन सभ्यता,
शान्ति दूत देश भारत बनें। 
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

✍ *डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल*

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार