दीपावली

🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

💐💐 30/10/2016💐💐

दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली,
दनुजता पर देव की जीत है दिवाली  
करें दम्भ दमन,  दया दीप का दान, 
दीप दियालिया से रौशन दिवाली  ।

दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली,    
माँ दुर्गे दूर करें तम मनायें दिवाली, 
दुख दग्ध दूर हो जीवन सुख दायक, 
फैलें दिव्य प्रकाश मनायें दिवाली, 

दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली,
बुद्धिदेव गणपति का पूजन है दिवाली,
श्री लक्ष्मी देती है सुख समृद्धि,
दृश्य द्रव्य देवों का आवाहन दिवाली।

दिये से दीपों की हो दिप्त दिवाली,
अन्त रावण का रामागमन है दिवाली,
सेना का मान हो निज ज्ञान का भान हो,
दमित न हो अबला मनायें दिवाली।

✍  डाॅ• राहुल शुक्ल साहिल

Comments

Popular posts from this blog

वर्णमाला

वर्णों के 8 उच्चारण स्थान

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार